फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Administration will remove encroachment permanently, green belt will be made green

Sirsa News: स्थायी तौर पर कब्जे हटाएगा प्रशासन , ग्रीन बेल्ट को बनाया जाएगा हरा-भरा

Sun, 10 Dec 2023 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 10 Dec 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Administration will remove encroachment permanently, green belt will be made green
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर के सेक्टरों में ग्रीन बेल्ट को अब खूबसूरत और हरा-भरा बनाने की दिशा में एचएसवीपी ने कवायद तेज कर दी है। पौधरोपण को लेकर टेंडर लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा ग्रीन बेल्ट पर होने वाले कब्जों को हटाने की योजना भी विभाग ने बनाई है, ताकि ग्रीन बेल्ट को स्वच्छ व सुंदर बनाया जा सके।

सेक्टर 19 और 20 की ग्रीन बेल्ट में बेसहारा पशु बैठे रहते हैं। वहीं, सेक्टर के लोग भी अपने कार पार्किंग से लेकर सब्जियां लगाकर कब्जा करने में लगे हुए हैं। पिछले दो साल में कई लोगों ने ग्रीन बेल्ट में कब्जे किए हुए हैं। स्थायी तौर पर किए गए कब्जों को हटाने को लेकर प्रशासन ने रणनीति तैयार कर ली है। जल्द ही प्रशासन की ओर से ग्रीन बेल्ट के स्थायी कब्जों को हटाया जाएगा। इसके अतिरिक्त ग्रीन बेल्ट में पौधे लगाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

बॉक्स
यह है स्थिति
ग्रीन बेल्ट में नजर आता है कूड़ा
सेक्टरों की ग्रीन बेल्ट में फैन्सिंग या ग्रिलिंग नहीं होने के कारण आमजन कूड़ा डालते हैं। इस कारण जगह जगह पर सेक्टरों की ग्रीन बेल्ट में कूड़ा पड़ा हुआ नजर आता है। हालांकि एक दो बार एसोसिएशन ने अभियान चलाकर कूड़ा साफ किया है। ऐसा लोग कूड़ा डालने से गुरेज नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2
बेसहारा पशु
ग्रीन बेल्ट में सबसे ज्यादा बेसहारा पशुओं का जमावड़ा रहता है। दिन में इधर उधर घूमने के बाद रात के समय ग्रीन बेल्ट में बड़े स्तर पर पशु नजर आते हैं। पशुओं के कारण ग्रीन बेल्ट पूरी तरह से खराब हो चुकी है।

3
पार्किंग व अन्य अतिक्रमण
ग्रीन बेल्ट में लोग तारबंदी कर स्थायी पार्किंग का निर्माण कर लेते हैं। कुछ लोगों ने अपने छोटे छोटे पार्क तक बनाकर कब्जा किया हुआ है। इसके अतिरिक्त लोग सब्जियां आदि बोने में लगे हुए हैं।

बॉक्स
यह काम करेगा प्रशासन
1 . ग्रीन बेल्ट में पेड़ पौधे लगाए जाएंगे।
2 ग्रीन बेल्ट से स्थायी अतिक्रमण हटाया जाएगा।
3 ग्रीन बेल्ट की फैन्सिंग या ग्रिलिंग की जाएगी।
4 ग्रीन बेल्ट को दुरुस्त रखने के लिए संस्था या ठेके पर दिया जाएगा।
----
बॉक्स
अब तक यह हुई है कार्रवाई
प्रशासन की ओर से ग्रीन बेल्ट में अवैध रूप से लिए गए पेयजल कनेक्शनों को काटने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। 100 के करीब कनेक्शन काटे गए हैं। वहीं, स्थायी तौर पर अतिक्रमण करने वालो की सूची बनाई गई और कुछ लोगों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। जल्द ही अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

कोट
सेक्टर 19 व 20 ग्रीन बेल्ट और रोड साइड दोनों में पौधे लगाए जाएंगे। दोनों को हरा-भरा बनाया जाएगा। इसके साथ ही ग्रीन बेल्ट में किए गए अतिक्रमण को लेकर अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है, जिसको लेकर कार्रवाई जल्द ही अमल में लाई जाएगी। हालांकि ग्रीन बेल्ट को स्वच्छ , सुंदर बनाने के लिए टेंडर एस्टीमेट तैयार किए जा चुके हैं।
भूपेंद्र सिंह , जेई , बागवानी शाखा, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed