फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Administration's claims failed: neither the red beacon turned on nor the parking could be built in front of the hospitals

प्रशासन के दावे फेल : ना लालबत्ती चालू हुई और ना ही अस्पतालों के आगे बन पाई पार्किंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Administration's claims failed: neither the red beacon turned on nor the parking could be built in front of the hospitals
डबवाली रोड पर दुकानों और अस्पतालों के बाहर खड़े वाहन। संवाद - फोटो : Sirsa
प्रशासन के दावे फेल : ना लालबत्ती चालू हुई और न ही अस्पतालों के आगे बन पाई पार्किंग
विज्ञापन

एसपी ने निजी अस्पताल संचालकों की बैठक लेकर दिए थे निर्देश
योजना लागू करने के एक माह बाद भी शहर की यातायात व्यवस्था में नहीं हो पाया सुधार
शहर में बने सभी चौक का दायरा बढ़ाने की योजना भी कागजों में अटकी, जाम में हर रोज फंसते हैं वाहन
सिरसा। शहर में यातायात जाम की समस्या से आमजन को छुटकारा दिलाए जाने के लिए प्रशासन ने बड़े-बड़े दावे किए। नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू की और निजी अस्पताल संचालकों को भी अपनी पार्किंग की व्यवस्था स्वयं करने के सख्त निर्देश दिए। लेकिन एक माह बाद भी शहर की यातायात व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। प्रशासन के दावे अनुसार ना तो चौराहों पर लगी लालबत्ती चालू हो पाई और ना ही डबवाली रोड पर अतिक्रमण की समस्या का समाधान हो पाया।
शहर में जाम की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से कई योजना बनाई गई है। लेकिन सभी योजना सिर्फ कागजों में ही रह गए हैं। डबवाली रोड पर स्थित अस्पताल और बैंकों के बाहर खड़े होने वाले वाहनों की पार्किंग बनाने को लेकर एसपी डॉ. अर्पित जैन ने एक माह पहले बैठक में आदेश दिए थे लेकिन अभी तक उनका पालन नहीं हो पाया। शहर की ट्रैफिक लाइट, पीली पट्टी और बाजारों में बनाई जाने वाले अस्थाई पार्किंग का अभी तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। शहर के डबवाली रोड पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम के कारण घंटों वाहन रोड पर ही रेंगते रहते हैं। इसके लिए रोड पर 100 से अधिक बैंक और निजी अस्पताल है। इनके बाहर पार्किंग की कोई व्यवस्था तक नहीं है। जिसके कारण चालक बीच रोड में ही वाहन को खड़ा करने पर मजबूर होते हैं। रोड पर लगी सफेद पट्टी के बाहर तक वाहनों की लंबी कतार लगी दिखाई देती है। ऐसे में मुश्किल से एक वाहन ही रोड से गुजर सकता है। जबकि डबवाली रोड पंजाब को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। ऐसे में यहां से वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। जिसके कारण यहां पर जाम की स्थिति से लोगों को जूझना पड़ता है। (संवाद)
विज्ञापन

शहर की अभी भी बंद पड़ी है सभी ट्रैफिक लाइट
शहर में निरीक्षण करने के बाद एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बाजारों और मुख्य रोड पर पीली पट्टी लगाने और सभी ट्रैफिक लाइटों को शुरू करने के निर्देश दिए थे। एक माह बीतने के बाद भी इन ट्रैफिक लाइटों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पाया है। जिसके कारण चौक चौराहों पर होम गार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। ताकि शहर में लगने वाले जाम की स्थिति से निपटा जा सके। लेकिन अतिक्रमण होने के कारण शहर में जाम की स्थिति बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी चौक का दायरा बढ़ाने की योजना भी अटका
शहर के डबवाली रोड और अन्य रोडों पर बने सभी चौक का दायरा बढ़ाने के लिए प्रशासन की ओर से योजना तैयार की गई है। लेकिन अभी तक इस पर भी कोई काम नहीं हो पाया है। सभी चौक का दायरा छोटा होने के कारण और जगह की कमी के कारण आवाजाही प्रभावित होती है। ऐसे में चौक से गुजरने की जगह कम होने से आवाजाही प्रभावित होती है।
अस्पतालों के बाहर बीच रोड पर खड़े रहते है चार पहिया वाहन
डबवाली रोड और सरकूलर रोड पर अस्पतालों की संख्या काफी अधिक है। किसी भी अस्पताल के बाहर पार्किंग के लिए अलग से व्यवस्था नहीं है। एसपी के आदेशों के बाद भी पार्किंग का कोई बंदोबस्त नहीं हो पाया। ऐसे में अस्पताल संचालकों ने अस्पताल के बाहर नो पार्किंग के बोर्ड लगा दिए हैं। ताकि कोई भी वाहन चालक अस्पताल के बाहर वाहन को खड़ा न कर सके। ऐसे में वाहन चालक अन्य किसी जगह पर रोड के साथ वाहन को खड़ा करने पर मजबूर होता है। जाम की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से बसों के रूट को भी डायवर्ट कर दिया गया था। लेकिन इसके बाद भी जाम की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पाया है।

वर्जन
सभी चौक पर लगी ट्रैफिक लाइट को ठीक करवाने के लिए नगर परिषद को कई बार पत्र लिखे चुके हैं। लेकिन अभी तक ट्रैफिक लाइट ठीक नहीं हो पाई है। अस्पतालों और बैंकों के बाहर वाहन खड़े करने पर उनके चालान कर उनको जब्त किया जा रहा है।
-इंस्पेक्टर बहादुर सिंह, यातायात थाना प्रभारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed