फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Administration forgot to take care of the park built in the name of martyr

Sirsa News: शहीद के नाम पर बने पार्क को संभालना भूला प्रशासन

Wed, 27 Sep 2023 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 27 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Administration forgot to take care of the park built in the name of martyr
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहीद भगत सिंह की जयंती पर पूरे जिले में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सरकार ने भी प्रशासन को विशेष कार्यक्रम करवाने के आदेश दिए हैं। प्रशासन भी शहीदों के नाम पर पार्कों का नामकरण भी किया है, लेकिन इन नाम पर बने पार्क खस्ताहाल में है। सिरसा के शिव चौक पर बने शहीद भगत सिंह पार्क के हालात तो ऐसे हैं कि दो मिनट रुकना मुश्किल हो जाता है।
कई बार लोग इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों लेकर विधायक से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आज तक किसी ने शहीद के नाम पर बने इस पार्क की सुध लेना गवारा नहीं समझा है। ऐसे हालात तब है जब मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से शहीदों की प्रतिमाओं व पार्कों को स्वच्छ व सुंदर बनाने के आदेश दिए हुए हैं।
विज्ञापन


सन् 1988 में पार्क के निर्माण के तहत पार्क में पानी की टंकी व शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई। कुछ दिनों तक प्रशासन ने पार्क का रखरखाव किया। इसके बाद पार्क सिर्फ नाम का रह गया है। आज नशेड़ियों का अड़डा बन चुका है। पार्क में जगह-जगह गंदगी पसरी पड़ी है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि पार्क के हालात बुरे हैं। पार्क की दीवार के साथ बने शौचालय में गंदगी फैली हुई है। महिलाओं का इस पार्क के पास से गुजरना मुश्किल हो जाता है। नशा तस्कर भी पार्क के आस पास चक्कर काटते रहते हैं। कई बार प्रशासन को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई आज तक नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पार्क के हालात
- पार्क का मेन गेट के पास दीवार टूटी पड़ी है।
- लाइट का कोई प्रबंध नही है।
- गंदगी के ढेर लगे हैं।
- पार्क में लगी घास जल चुकी है।
- हर जगह कांटेदार झाड़ियों उगी हुई है।
- पार्क में बड़े बड़े गड्डे हो रखे हैं।
- शराब की खाली बोतलें पड़ी हैं।


पार्क गंदगी से अटा पड़ा है। लोगों को घूमने के लिए दूसरे पार्कों में जाना पड़ता है। सड़क पर बने शौचालय के कारण गंदगी फैली रहती है। शहीद के नाम पर बने पार्क के ऐसे हालातों पर कोई ध्यान नहीं नही दे रहा। नगर परिषद के पास जाते हैं तो अधिकारी बोलते हैं कि यह पार्क उनके अंडर नही आता। पुलिस भी नहीं सुनती है।
गौरव मेहता, दुकानदार, बॉक्स फोटो 35

कई बार प्रशासन को शिकायत दे चुके हैं लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। फिर विधायक कार्यालय में भी फोन किया तो जवाब में बोले कि नगर परिषद में जाए। कुछ महीने पहले डिप्टी सीएम का कोई कार्यक्रम पार्क के पास आयोजित हुआ था तो एक बार सफाई कि गई थी, लेकिन फिर वहीं हाल है। यह शहीदों का अपमान किया जा रहा है। सिरसा से मंत्री व विधायक होने के बाद भी यह हाल है। - गौरव कालड़ा, दुकानदार, फोटो 38




यह पार्क किस विभाग के अंडर आता है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। हमारी ओर से शहर के सभी पार्क गोद दिए जा रहे हैं। कोई भी संस्था इस पार्क को गोद लेने के लिए आगे आ सकती हैं।
- अनिल मोइल, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed