फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   administration dend proposal for thehad land

प्रशासन ने 96.5 एकड़ भूमि का प्रस्ताव पंचायत निदेशालय को भेजा

Tue, 23 Jun 2020 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
administration dend proposal for thehad land
थेहड़ में रहने वाले लोगों के पुर्नवास के लिए सिरसा और चोपटा की पंचायतों ने प्रस्ताव पास करके प्रशासन के पास भेज दिए हैं। ये प्रस्ताव करीब 96.5 एकड़ भूमि के हैं, जिसे प्रशासन ने पंचायत निदेशालय हरियाणा के पास अप्रूवल के लिए भेजा है। ऐसे में प्रशासन थेहड़ पर रहने वाले लोगों के पुर्नवास की योजना को अमलीजामा पहनाने में लगा हुआ है। बता दें कि थेहड़ करीब 80 एकड़ में फैला हुआ है। प्रशासन अभी तक 31 एकड़ खाली करवा चुका है। पहले खाली करवाए गए करीब 752 परिवारों को हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 19 के फ्लैट में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सिरसा के थेहड़ को खाली करवाने का मामला चल रहा है। हाईकोर्ट ने कुछ समय पहले थेहड़ को खाली करवाने के लिए जिला प्रशासन से समय सीमा मांगी थी। इसके बाद प्रशासन ने थेहड़ को खाली करवाने से पहले थेहड़ पर रह रहे लगभग तीन हजार परिवारों के पुर्नवास के लिए भूमि की तलाश कर रहा था। प्रशासन के समक्ष कई गांवों की पंचायतों ने पंचायती भूमि देने की पेशकश की थी। लेकिन इसके बाद कुछ पंचायतों ने टाल मटोल भी कर दिया। जिस पर प्रशासन ने सख्ती भी दिखाई और पंचायतों को तलब भी किया। अब थेहड़ पर रह रहे लोगों के पुर्नवास के लिए सिरसा और चोपटा खंड की 15 पंचायतों ने करीब 96.5 एकड़ भूमि का प्रस्ताव डीडीपीओ के माध्यम से प्रशासन को सौंप दिए हैं। प्रशासन ने यह प्रस्ताव पंचायती निदेशालय हरियाणा को भेज दिए हैं।
विज्ञापन

किस पंचायत ने कितनी भूमि दी
झोरड़नाली ने ढाई एकड़, सलारपुर ने 6 एकड़, ढाणी 400 ने डेढ़ एकड़, भावदीन ने सात, बरूवाली ने 6 एकड़, रंगडी ने 10, नटार ने दो, बेगू ने चार, मोरीवाला ने दो, मुसाहिबवाला ने दो, सिकंदरपुर ने डेढ़ एकड़, धिंगतानिया ने दस, ढुकडशा ने एक, अली मोहम्मदर ने 30, चाहरवाहला ने 11 एकड़ पंचायती भूमि के प्रस्ताव पास करके जिला पंचायत विभाग को सौंपा है। प्रशासन ने इन प्रस्तावों को पंचायत निदेशालय हरियाणा के पास अप्रूवल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केलनिया की पंचायत को भेजा शो काज नोटिस
केलनिया की पंचायत ने भी प्रशासन को पंचायती भूमि देने की पेशकश की थी, लेकिन बाद में दी नहीं है। ऐसे में बीडीपीओ कार्यालय ने पंचायत को शो काज नोटिस जारी किया है और जवाब मांगा है। हालांकि अभी पंचायत ने जवाब नहीं दिया।
बाकी पंचायतों के प्रस्ताव डीडीपीओ कार्यालय को भेज दिए गए हैं। केलनियां की पंचायत को शो काज नोटिस जारी किया गया है, अभी उनका जवाब नहीं आया।
- बलराज सिंह, बीडीपीओ सिरसा।
पंचायतों के प्रस्ताव प्रशासन के पास आ गए हैं। प्रशासन की ओर से प्रस्ताव पंचायत निदेशालय के पास भेज दिए हैं।
- कुलभूषण बंसल, सीटीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed