{"_id":"686968e61b4d01fe6302d92c","slug":"addiction-affects-not-only-one-person-but-also-the-nation-and-society-sirsa-news-c-128-1-sir1004-140388-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नशा केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि राष्ट्र और समाज को करता है प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नशा केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि राष्ट्र और समाज को करता है प्रभावित
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की सिरसा यूनिट ने निजी स्कूल में विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। एनसीबी की सिरसा यूनिट प्रभारी निरीक्षक होशियार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे परिवार, समाज और राष्ट्र को प्रभावित करता है। इससे लड़ना न केवल पुलिस या प्रशासन की जिम्मेदारी है, बल्कि हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रदर्शनी, प्रेरक भाषणों और स्लोगनों के माध्यम से नशा के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। युवाओं की यही पुकार – नशा मुक्त हो हर परिवार जैसे जोशीले नारों से विद्यालय परिसर गूंज उठा
एनसीबी सिरसा प्रभारी होशियार सिंह ने बच्चों को बताया कि नशा एक सामाजिक बुराई है,जिसे जड़ से खत्म करना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशा न करने और समाज को नशा मुक्त बनाने की सामूहिक शपथ ली। अंत में होशियार सिंह ने विद्यार्थियों व शिक्षकों से अपील की कि नशा तस्करी के संबंध में कोई भी सूचना टोल फ्री नंबर 1933 और हरियाणा एनसीबी के टोल फ्री नंबर 90508-91508 पर दे,ताकि नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके।