फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Added hands tied boyfriend jumped into the canal

प्रेमी जोड़ा हाथ बांधकर नहर में कूदा

Thu, 17 Apr 2014 11:54 PM IST
sirsa
sirsa Updated Thu, 17 Apr 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन

 एक ही गांव के युवक और किशोरी का प्यार जब परवान नहीं चढ़ा तो दोनों ने घर से भागकर नहर में डूबकर अपनी जान दे दी। जब राजस्थान कैनाल के सूरेवाला हेड से शवों को निकाला गया तो दोनों की बाजू चुनरी से बंधी हुई थी और हाथों में हाथ थे।

विज्ञापन


 दोनों 13 अप्रैल से घर से लापता थे। इससे एक दिन पहले 14 वर्षीय किशोरी को युवक के साथ किसी ने घूमते हुए देख लिया था। इसके बाद परिजनों के धमकाने पर किशोरी घर से युवक के साथ फरार हो गई थी।
विज्ञापन

 
गांव चौटाला निवासी बुधराम वाल्मीकि के 20 वर्षीय बेटे सोनू और गांव की 14 वर्षीय लड़की में प्रेम संबंध थे। सोनू गांव की हड्डारोड़ी का ठेका लेता था, जबकि किशोरी आठवीं कक्षा की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 12 अप्रैल को दोनों एक-साथ घूम रहे थे। गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें  देख लिया। इसकी शिकायत किशोरी के परिजनों को कर दी। परिजनों ने किशोरी को समझाया और चेतावनी दी।

अगले दिन 13 अप्रैल को किशोरी की मां लोगों के घर काम करने के लिए गई हुई थी। मां की गैरहाजिरी में मौका पाकर किशोरी अपने प्रेमी के संग घर से फरार हो गई।

 किशोरी की मां की शिकायत पर चौटाला पुलिस ने सोनू के खिलाफ नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।


14 अप्रैल को चौटाला पुलिस को सोनू की बाइक जंडवाला बिश्नोइयां के निकट राजस्थान रकबा में राजस्थान कैनाल की पटरी पर खड़ी मिली। पुलिस और परिजनों ने माना कि उन्हें गुमराह करने के लिए जानबूझकर अपनी बाइक वहां छोड़कर गए हैं।

 इसके बावजूद परिजनों ने नहर की निगरानी रखनी शुरू कर दी। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे सूरेवाला (राजस्थान) हेड पर प्रेमी जोड़े का शव उतरता हुआ देखा गया। इसकी सूचना चौटाला पुलिस को दी गई। शवों को बाहर निकाला गया तो इनकी पहचान चौटाला के प्रेमी जोड़े के रूप में मिली।

चौटाला पुलिस ने शवों को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए टिब्बी (राजस्थान) के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। चौटाल चौकी प्रभारी मंगल सिंह ने बताया कि धारा 174 के तहत इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।



दो प्रेमी जब नहर में कूदे उन्होंने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था। दोनों के शव निकाले गए तो बाजू चुनरी से बंधी मिली। राजस्थान के टिब्बी के सरकारी अस्पताल में दोनों का एक साथ पोस्टमार्टम हुआ। शवों को गांव लाया गया। गांव के रामबाग में दोनों की चिता भी एक साथ जली।

 टिब्बी के सरकारी अस्पताल में बने शव गृह में प्रेमी-प्रेमिका के शव पड़े थे। दोनों के परिवार अस्पताल में जमा थे। चौटाला पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच-पांच लोगों को बुलाया। दोनों पक्षों ने बिना कोई आरोप-प्रत्यारोप लगाए अपने बयान दर्ज करवाए।


 सभी लोगों ने कहा कि दोनों में प्रेम संबंध था। लोकलाज के चलते दोनों ने जान दी है। चौटाला के रामबाग में पहले किशोरी के शव को लाया गया। उसकी चिता को अग्नि दी गई। इसी दौरान युवक के शव को लाया गया। परिजनों ने किशोरी की चिता के साथ ही उसके प्रेमी की चिता सजा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed