फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Activities will be conducted to increase the thinking ability of teachers

Sirsa News: अध्यापकों की सोचने की क्षमता बढ़ाने के लिए कराएंगे गतिविधियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Activities will be conducted to increase the thinking ability of teachers
 कार्यक्रम में अपनी सेवांए देते चण्डीगढ़ से आए समन्यवक।
ओढां। चौधरी देवीलाल राजकीय इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान पन्नीवाला मोटा में साप्ताहिक फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान की निदेशक प्रधानाचार्य डाॅ. मीना कुमारी की अध्यक्षता में 5 जुलाई तक चलेगा। कार्यक्रम की मुख्य थीम डेवलपमेंट थिंकिंग स्किल्स फॉर प्रोफेशनल एक्सीलेंस है।
विज्ञापन


इसमें संस्थान के सभी शिक्षकों को अपने सोचने की क्षमता को बढ़ाने के तरीकों के ऊपर व अन्य प्रकार की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया जाएगा। कार्यक्रम में चंडीगढ़ से ईडीआईसी विभाग के सहायक प्राचार्य अमरदेव सिंह समन्यवक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह कार्यक्रम उद्यमिता विकास एवं औद्योगिक समन्वय (ईडीआईसी) विभाग राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईटीटीटीआर) चण्ड़ीगढ़ की ओर से करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के पहले दिन दो सत्रों में हितेश कुमार गुलाटी डायवर्सिटी एस बिजनेस कन्सलटिंग, जिरकपुर ने तनावपूर्ण स्थिति में प्रदर्शन के लिए लचीलापन बनाना, टीमवर्क और समस्या समाधान विषय पर गहनता से चर्चा की। नए आविष्कार बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाईं। कार्यक्रम की अध्यक्ष निदेशक प्रधानाचार्य डाॅ. मीना कुमारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने अपने भाषण में संस्थान में चल रही इसी प्रकार की गतिविधियों के बारे में चर्चा की व भविष्य में की जाने वाली गतिविधियों के बारे में उपस्थित अतिथि संकाय व प्रतिभागियों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10 व 11 जुलाई को एआईसीटीई के वाणी कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय कार्यशाला को आयोजन किया जाएगा।


इस साप्ताहिक कार्यक्रम में संयोजक डाॅ. श्याम सुंदर, उप-कुलसचिव गौरव सिंह सिसोदिया, डाॅ संजय दहीया, पवन कंबोज, डाॅ विकास गुप्ता, मनिक गोयल, पुनीत चावला, सुनील कुमार, रूबी सठियाला, सीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed