{"_id":"6afb4b7019210aefb30ef457","slug":"action-will-taken-against-encroachment-sirsa-news-c-128-1-sir1010-168567-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के कटेंगे चालान, सामान भी होगा जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के कटेंगे चालान, सामान भी होगा जब्त
Mon, 16 Nov 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
बाजार में मुनादी करते नगर पालिका कर्मचारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। शहर के मुख्य बाजारों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को नगर पालिका ने बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर मुनादी करवाई। दुकानदारों को दुकानों के बाहर सामान न रखने की हिदायत दी गई।
प्रशासन ने कहा कि बार-बार चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के चालान काटे जाएंगे। उनका बाहर रखा सामान भी जब्त किया जा सकता है। दिवाली से पहले भी नगर पालिका ने दो बार मुनादी करवाई थी।
तब दुकानदारों ने त्योहार के बाद अतिक्रमण न करने का आश्वासन दिया था। त्योहार समाप्त हुए करीब एक सप्ताह बीत गया है। बाजारों में दोबारा अतिक्रमण की स्थिति बन गई है। इसलिए नगर पालिका ने फिर से नियमों की याद दिलाई है।