{"_id":"6afb494792b7562b91009170","slug":"2-years-jail-to-reach-in-bal-vivah-sirsa-news-c-128-1-svns1027-168562-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बाल विवाह में शामिल हर व्यक्ति दोषी, 2 साल सजा का प्रावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बाल विवाह में शामिल हर व्यक्ति दोषी, 2 साल सजा का प्रावधान
Mon, 16 Nov 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
27 नवंबर को सीडीएलयू में स्कूलों की ओर से निकाली जाएंगी बाल विवाह के दोषियों की झांकियां
शिक्षकों से बच्चों की अनुपस्थिति पर सतर्क रहने का आह्वान
फोटो - 16
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता को जनआंदोलन बनाने के लिए रविवार को एक बैठक हुई। यह बैठक सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन ने ब्रह्माकुमारीज संस्थान के आनंद सरोवर में आयोजित की।
इसमें जिले के स्कूल प्राचार्यों और शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक में 27 नवंबर को बाल विवाह मुक्त भारत दिवस की तैयारियों पर चर्चा की गई। बाल एवं महिला अधिकार कार्यकर्ता सुनील जागलान ने कहा कि बाल विवाह में केवल माता-पिता ही दोषी नहीं होते।
इसमें शामिल होने वाला प्रत्येक व्यक्ति कानून की नजर में जिम्मेदार है। यहां तक कि बाल विवाह में शामिल होकर लड्डू खाने वाला भी बराबर का दोषी है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई का प्रावधान है।
विज्ञापन
इसमें दो साल तक की कठोर सजा और एक लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। विवाह करवाने वाले बिचौलिए, धार्मिक रीति-रिवाज संपन्न करवाने वाले व्यक्ति, कैटरिंग संचालक, बैंड-बाजा वाले, बाराती और अन्य सहयोगी भी कानून के दायरे में आते हैं।
उनका उद्देश्य बाल विवाह में शामिल प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी को समाज के सामने लाना है। उन्होंने बताया कि गरीबी, शादी के खर्च और लड़की के घर से भाग जाने जैसी आशंकाओं के चलते कई परिवार कम उम्र में बेटियों की शादी कर देते हैं।
तीन बेटियों की एक साथ शादी करने या गरीब परिवार समझकर चुप रहने की मानसिकता भी इस कुप्रथा को बढ़ावा देती है। इसका सबसे ज्यादा नुकसान लड़कियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य को उठाना पड़ता है।
जागरूकता अभियान में सहयोग
बिंदु दीदी ने कहा कि सुनील जागलान के नेतृत्व में बाल विवाह मुक्त सिरसा का लक्ष्य हासिल किया जाएगा। ब्रह्माकुमारीज संस्थान की ओर से इसमें तन, मन और धन से सहयोग दिया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला ने कहा कि बाल विवाह के दोषियों को झांकी के माध्यम से प्रदर्शित करने का विचार बच्चों और समाज पर स्थायी प्रभाव छोड़ेगा। बाल विवाह मुक्त भारत के जिला कोऑर्डिनेटर रवि रंजन ने कहा कि बाल विवाह के खिलाफ केवल नाराजगी जताना पर्याप्त नहीं है। इसे रोकने के लिए हर व्यक्ति को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। फाउंडेशन की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर ट्विंकल पंवार ने कहा कि हर बच्ची की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य सुरक्षित रखने के लिए समाज को आगे आना होगा।
सीडीएलयू में दिखेंगी बाल विवाह के दोषियों की झांकियां
बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 नवंबर को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के बड़े ऑडिटोरियम में झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। जिले के सभी स्कूल बाल विवाह में शामिल दोषियों को दर्शाती झांकियां तैयार करेंगे। सुनील जागलान ने स्कूलों से ऐसी झांकियां तैयार करने का आह्वान किया। इनमें माता-पिता, बिचौलिए, पंडित, मौलवी, पादरी, सैलून संचालक, कैटरिंग संचालक, बैंड वाले, कार्ड छापने वाले, बाराती और अन्य सहयोगियों की भूमिका दिखाई जाए। उन्होंने कहा कि झांकियों का उद्देश्य बच्चों को बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना है। इसका एक और उद्देश्य प्रशासन को सूचना देने के लिए प्रेरित करना है।
शिक्षकों से सतर्क रहने की अपील
सुनील जागलान ने शिक्षकों से विशेष अपील की। उन्होंने कहा कि यदि कोई बच्चा कई दिनों तक स्कूल नहीं आता तो इसकी गंभीरता से जांच करें। कई बार स्कूल से लगातार अनुपस्थित रहने के पीछे बाल विवाह की तैयारी हो सकती है। शिक्षक की समय पर दी गई सूचना किसी बच्ची का जीवन बचा सकती है। बैठक में जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी और राजकीय एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। सभी ने कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।