फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Action taken on 6291 overloaded vehicles in 365 days, fined 22 crores

Sirsa News: 365 दिनों में 6291 ओवरलोड वाहनों पर हुई कार्रवाई, 22 करोड़ किया जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Action taken on 6291 overloaded vehicles in 365 days, fined 22 crores
रावलधी-भिवानी लिंक रोड से गुजरते ओवरलोड वाहन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले में आरटीए टीम की कार्रवाई के बाद भी ओवरलोडिंग थमने का नाम नहीं ले रही है। एक वर्ष की बात करे तो आरटीए टीम ने 6,291 ओवरलोड वाहनों के चालान किए हैं। इनमें से 400 वाहनों को जब्त भी किया गया है। टीम ने गत एक वर्ष में पकड़े गए वाहनों पर 22 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया है। वहीं, इस कार्रवाई के दौरान टीम पर कई बार जानलेवा हमले भी हुए हैं, जबकि रेकी के मामले भी सामने आए हैं।
जिले में करीब 343 क्रशर हैं। इनसे प्रतिदिन डेढ़ लाख टन भवन निर्माण सामग्री दूसरे जिलों और राज्यों में भेजी जाती है। भवन निर्माण सामग्री लेकर जाने वाले ज्यादातर वाहन ओवरलोड होते हैं। इनसे सड़कें जल्द जर्जर हो जाती हैं। यह सड़क हादसों का कारण भी बनते हैं। इन पर लगाम कसने के लिए आरटीए विभाग की ओर से नियमित कार्रवाई कर ओवरलोड वाहनों पर भारी जुर्माना भी लगाया जाता है। बावजूद इसके खनन माफिया अपने फायदे के लिए नियमों को ताक पर रख अपने वाहनों में 30 से 40 टन तक अतिरिक्त माल भिजवाते हैं। आरटीए टीम ने वर्ष 22-23 के दौरान 6291 ओवरलोडिंग वाहनों के चालान कर 22.64 करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका।
विज्ञापन

जानिये...किस वाहन में कितना ले जा सकते हैं माल
वाहन कैटेगरी - निर्धारित भार क्षमता
10 टायर वाले वाहन- 28000 किलोग्राम
12 टायर वाले वाहन- 35000 किलोग्राम
14 टायर वाले वाहन- 42000 किलोग्राम
16 टायर वाले वाहन- 47500 किलोग्राम
22 टायर वाले वाहन- 55000 किलोग्राम
- अधिक भार मिलने पर ये है जुर्माने का प्रावधान
सरकारी नियमों के तहत वाहन चालक अपने वाहनों में इतनी ही सामग्री भर सकता है। इससे अधिक सामग्री भरने की स्थिति में वाहन चालक पर नियम अनुसार जुर्माने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त एक टन अधिक भार पाए जाने पर 22 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। इससे अधिक भार मिलने पर प्रति टन दो हजार रुपये बढ़ते जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ये है वर्षभर में किए गए चालान की स्थिति
माह- चालान संख्या- जुर्माना राशि
अप्रैल- 326-12257400
मई-570-20972100
जून-573-21837000
जुलाई-522- 22082000
अगस्त-632-24628800
सितंबर-646- 20248000
अक्तूबर-615- 22362000
नवंबर-693-22748100
दिसंबर-680-26008000
जनवरी 2023- 618-18957500
फरवरी- 224-6758100
मार्च-192-7582500
वर्जन:
ओवरलोड वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। रेकी करने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई है। टीम ओवरलोडिंग रोकने के लिए सक्रिय है। -कुलदीप सिंह, आरटीए सहायक सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed