{"_id":"66746de0800648743402c336","slug":"action-against-drug-smuggler-bulldozer-hits-house-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-121452-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नशा तस्कर पर कार्रवाई, घर पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नशा तस्कर पर कार्रवाई, घर पर चला बुलडोजर
Thu, 20 Jun 2024 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 20 Jun 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
नशा तस्कर के घर गिराती जेसीबी संचालक।
सिरसा-ऐलनाबाद। गांव खारी सुरेरां में नशा तस्करी के आरोपी सुखदेव सिंह उर्फ सुखा के घर पर पुलिस ने बुलडोजर चलाकर उसकी संपत्ति को जमींदाेज कर दिया। आरोप है कि सुखदेव ने अवैध रूप से पंचायती जमीन पर कब्जा किया हुआ था। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि नशा तस्कर पर शिकंजा कसने के लिए जिला पुलिस द्वारा स्थानीय प्रशासन के सहयोग से यह कार्रवाई की गई है।
उन्होंने बताया कि सुखदेव सिंह के खिलाफ ऐलनाबाद थाना में कुल 18 अभियोग दर्ज हैं, जिनमें 5 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत जबकि 13 अभियोग आबकारी अधिनियम, चोरी, मारपीट तथा शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज हैं। सुखदेव सिंह उर्फ सुखा फिलहाल एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल में बंद है। एसपी ने बताया कि डीएसपी ऐलनाबाद संजीव बल्हारा, ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार अमीत साहू व बीडीपीओ रोशनलाल तथा थाना प्रभारी ऐलनाबाद संदीप कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से इस कार्रवाई में ऐलनाबाद, रानियां तथा पुलिस लाइन सिरसा से पुलिस जवानों तथा महिला पुलिस की टीमों को शामिल किया गया था। आरोप है कि सुखदेव सिंह ने करीब 250 गज पंचायती जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके मकान बना रखा था और यह घर उसने नशीले पदार्थों की तस्करी करके बनाया थ। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों व उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ जिला पुलिस भविष्य में भी कड़ी कार्रवाई करेगी।