{"_id":"67b22924c0eaea681109ccd9","slug":"accused-of-selling-tractor-by-making-fake-bills-sirsa-news-c-128-1-sir1002-133330-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ट्रैक्टर के फर्जी बिल बनाकर बेचने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ट्रैक्टर के फर्जी बिल बनाकर बेचने का लगाया आरोप
Sun, 16 Feb 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। गांव धौलपालिया के किसान ने एक फर्म पर एक ही ट्रैक्टर के दो फर्जी बिल बनाकर बेचने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित थाना प्रभारी, डीएसपी, एसपी सहित उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजकर न्याय दिलवाने की गुहार लगा चुका है। अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
पीड़ित महेंद्र कुमार ने बताया कि उसके गांव के दो लोग राजस्थान के गांव टिब्बी में एक फर्म का संचालन करते है। उक्त लोगों ने उसके घर आकर बताया कि नया ट्रैक्टर ले लो, वे लोन करवा देंगे। दोनों ने लालच दिया कि ट्रैक्टर को वे लोग 35 हजार रुपये प्रतिमाह के किराये पर लगा देंगे। इस पर उसने हां कर दी। इसके बाद दोनों व्यक्ति घर पर ट्रैक्टर लेकर आ गए और लोन वाले कर्मचारी को भी बुला लिया। दोनों व्यक्तियों को 2.25 लाख रुपये दे दिए और ट्रैक्टर की बाकी रकम न्यू इंडिया इंश्योंरेस के माध्यम से बीमा करवा दिया। दो दिन बाद ही दोनों लोग उसके घर पर आए और बोले कि ट्रैक्टर दे दें। वह उसे भारत माला हाईवे के निर्माण कार्य में 35 हजार रुपये किराये पर लगा देंगे। इस लालच में आकर उन दोनों को ट्रैक्टर दे दिया।
महेंद्र कुमार ने बताया कि उसने कई बार दोनों व्यक्तियों को किराया देने का कहा, लेकिन बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी दोनों व्यक्तियों ने पीड़ित की कोई बात नहीं सुनी। जब पीड़ित ने ट्रैक्टर वापस मांगा तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया। महेंद्र ने बताया कि जब इस मामले में खोजबीन की तो पता चला कि नकली दस्तावेज बनाकर उन दोनों ने ट्रैक्टर राजस्थान में अन्य व्यक्ति को बेच दिया है। पीड़ित ने लोकायुक्त व अन्य उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजकर मामला दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
:::::::::::::::::::::::::::::::::::
मामले की जांच की जा रही है। घटना राजस्थान के टिब्बी से जुड़ी हुई है। इस वजह से शिकायतकर्ता की शिकायत को टिब्बी थाना को प्रेषित कर दी गई है। शिकायतकर्ता के बयान को दर्ज करने के जांच के लिए उन्हें बुलाया गया है। -सुरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, ऐलनाबाद।