फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accused of selling liquor illegally and implicated in a false case

अवैध रूप से शराब बेचने और झूठे केस में फंसाने क आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Accused of selling liquor illegally and implicated in a false case
बडागुढ़ा। गांव साहुवाला-प्रथम में एक व्यक्ति ने गांव के ही कुछ लोगों पर उसके खिलाफ अवैध रूप से शराब बेचने व अन्य मामले में के झूठे होने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी शिकायतकर्ता पर उनके घर पत्थरबाजी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में तलब किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गौरव कुमार का आरोप है कि गांव साहुवाला-प्रथम में कर्मगढ़ रोड पर धार्मिक स्थल के निकट गांव के ही कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से अपने घर में शराब बेची जा रही है। इसके अलावा उक्त लोग पटवार भवन की दीवार तोड़कर गंदगी भी फैला रहे हैं। आरोप है कि उक्त लोग पटवार भवन के साथ ही सरकारी जगह पर अवैध रूप से दुकान बनाकर किराया वसूल रहे हैं। गौरव के अनुसार उसने इस मामले की शिकायत सीएम विंडो, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को दी हुई है। इसी रंजिश में आरोपियों ने उस पर घर में पत्थरबाजी करने के झूठे आरोप लगा रहे हैं। गौरव ने पुलिस से मामले की उचित जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं दूसरे पक्ष से एक महिला ने गौरव कुमार के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए उनके घर पर पत्थरबाजी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एक पक्ष से महिला की शिकायत आई है कि उसके घर पत्थरबाजी की गई है। जबकि दूसरे पक्ष ने शिकायत दी है कि उस पर झूठे आरोप लगाकर उसे फंसाने की कोशिश की जा रही है। दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया है। मामले की जांच उपरांत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अवतार सिंह, थाना प्रभारी बडागुढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed