फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accused arrested for stealing 25 tola gold jewellery

Sirsa News: 25 तोले सोने के जेवरात चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for stealing 25 tola gold jewellery
सिरसा: पुलिस की हिरासत में आरोपी अमर सिंह।पुलिस 
सिरसा। मकान से 25 तोले सोने के जेवर चोरी होने की वारदात को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी मोचियांवाली गली थेहड़ मोहल्ला सिरसा निवासी अमर सिंह उर्फ पीके को गिरफ्तार किया है। अहम बात यह है कि आरोपी ने चोरीशुदा जेवर बेचने के बजाए फाइनेंस कंपनी में 20 रुपये में गिरवी रख दिए थे। आरोपी के खिलाफ चोरी के 11 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन






जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि जंडी वाली गली खैरपुर निवासी हरीश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दो दिसंबर को वह परिवार सहित घर पर ताला लगाकर रिश्तेदारी में गया था। अगले दिन लौटने पर मेन गेट का ताला टूटा मिला। कमरे की अलमारी से एक सोने की अंगूठी व एक जोड़ी सोने की बालियां गायब थी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान बुधवार को पुलिस ने आरोपी अमर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने चोरीशुदा जेवर फाइनेंस कंपनी में 20 हजार रुपये में गिरवी रखे हैं। इसके बाद पुलिस ने कंपनी से चोरीशुदा जेवर वापस लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपी नशे का आदी, बंद मकान को बनाता है निशाना



जांच अधिकारी आरोपी अमर ने गोबिंद नगर क्षेत्र में एक बंद मकान में सेंध लगाकर 25 तोले सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये नकदी चोरी की थी। आरोपी के खिलाफ चोरी के 11 केस दर्ज हैं। आरोपी नशे का आदी है और पैसे के लिए वह अकेले ही बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात करता है। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed