{"_id":"6935c656988ce58de70a49db","slug":"accused-arrested-for-purchasing-46-kg-800-grams-of-poppy-husk-sirsa-news-c-128-1-svns1027-149016-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 46 किलो 800 ग्राम डोडा चूरा पोस्त खरीदने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 46 किलो 800 ग्राम डोडा चूरा पोस्त खरीदने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
चोपटा। 46 किलो 800 ग्राम डोडा चूरा पोस्त खरीदने के आरोपी गांव कुस्सर निवासी मांगेराम को चोपटा पुलिस ने शनिवार को रानियां से गिरफ्तार किया है। आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। कागदाना पुलिस चौकी प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि एक पुलिस टीम ने 12 नवंबर को गांव घुसाईआना से गोगामेड़ी रोड पर गोगामेड़ी राजस्थान से आ रही एक कार की जांच की थी।
कार की डिग्गी से तीन कट्टे प्लास्टिक के कट्टों में 46 किलो 800 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ था। इस दौरान पुलिस ने आरोपी गांव घुसाईआना निवासी बलजीत सिंह उर्फ भाटी से पूछताछ की थी। बलजीत ने बताया कि डोडा चूरा पोस्त कुस्सर निवासी मांगेराम ने खरीदना था। दोनों आरोपियों के खिलाफ नाथूसरी चोपटा थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जांच के दौरान नाथूसरी चोपटा थाना की कागदाना पुलिस चौकी ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए खरीदार आरोपी मांगेराम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी की रिमांड अवधि के दौरान उसकी निशानदेही पर राजस्थान के जोधपुर क्षेत्र में डोडा चूरा पोस्त तस्करी के मुख्य सप्लायर के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।