{"_id":"6929e4664fa416dd6c00d0de","slug":"accused-arrested-for-obtaining-bail-on-fake-documents-sirsa-news-c-128-1-sir1002-148507-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: फर्जी दस्तावेज पर जमानत कराने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: फर्जी दस्तावेज पर जमानत कराने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सिरसा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शुक्रवार को फर्जी दस्तावेज के आधार पर छीना झपटी के मामले में बठिंडा के दोषी व्यक्ति की जमानत करवाने के मामले में आरोपी अग्रोहा जिला हिसार निवासी मुकेश को काबू किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी मुकेश ने चौबर्जा निवासी एक व्यक्ति की फर्द पर अपनी फोटो लगाकर खुद को चौबर्जा निवासी बताते हुए जाली हस्ताक्षर कर फर्द ले ली। आरोपी ने छीना छपटी के मामले में सिरसा जेल में बंद आरोपी बठिंडा निवासी बलकरण सिंह की जमानत करवा दी। अदालत की ओर से जमानतदार के दस्तावेज की जांच की गई तो वे फर्जी पाए गए।
इस पर अदालत ने फर्द पर जाली हस्ताक्षर व फर्जी फोटो लगाने के मामले में जमानत लेने वाले आरोपी मुकेश को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए, लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ। जांच अधिकारी ने बताया कि अदालत के आदेश प्राप्त होने पर आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाना में विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान सिविल लाइन थाना की एक पुलिस टीम में महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश को काबू कर लिया है।