फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accused arrested for cheating by posing as MD of Haryana Agricultural University

Sirsa News: हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय का एमडी बनकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cheating by posing as MD of Haryana Agricultural University
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। जिले की डिंग थाना पुलिस ने एक ठग को गिरफ्तार किया है। विजय कुमार नामक यह शख्स खुद को हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) हिसार का एमडी बताकर लोगों को ठग रहा था। उक्त ठग के पास से पब्लिक रिलेशन एंड लैंग्वेज, डिपार्टमेंट हरियाणा से मान्यता प्राप्त पत्रकार का आई कार्ड व पुलिस की टी-शर्ट भी मिली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अभियोग दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
गांव मोचीवाली निवासी रवि कुमार ने बताया कि गांव में उसकी जाखड़ बीज भंडार के नाम से दुकान है। करीब चार माह पहले उसके पास एक बाइक सवार युवक आया। उक्त युवक ने खुद को हरियाणा कृषि विश्व विद्यालय का एमडी बताया और आईडी कार्ड भी दिखाया। युवक ने बताया कि उसका नाम विजय कुमार है और वह गांव अभोली का रहने वाला है। रवि कुमार का कहना है कि विजय ने उसे कहा कि हम गांव-गांव जाकर किसान विकास सदन खोल रहे हैं, यदि आपको भी खुलवाना है तो 20 हजार रुपये लगेंगे। विजय के पास जो बाइक थी उसकी नंबर प्लेट पर एचएयू 0001 नंबर लिखा हुआ था। उसने विजय को 20 हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन

रवि का कहना है कि उसने अपने एक जानकार जो कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में कार्यरत है, को विजय के बारे में बताया। जानकार ने उसे कहा कि उक्त युवक फर्जी है। रवि ने पड़ताल की तो पता चला कि विजय के बाइक पर लगी नंबर प्लेट भी फर्जी है। इसके बाद उसे अपने साथ धोखाधड़ी का एहसास हो गया। 3 अप्रैल 2025 को उसने डिंग थाना में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


:::::::::::::::::::::::::::
कुछ साल पहले एक समाचार पत्र में काम करता था
पुलिस ने आरोपी विजय से हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार एमडी का फर्जी कार्ड बरामद किया। इसके अलावा पुलिस को आरोपी के पास से एक चीफ एडिटर का कार्ड मिला। ये कार्ड पब्लिक रिलेशन एंड लैंग्वेज, डिपार्टमेंट हरियाणा द्वारा जारी किया हुआ है। पुलिस ने विजय से पूछताछ की तो उसने बताया कि ये प्रेस कार्ड उसने फर्जी ढंग से बनाया है। कुछ समय पहले वह एक समाचार पत्र में काम करता था। उसने समाचार पत्र के दस्तावेज चुराकर अपना कार्ड बना लिया।

::::::::::::::::::::::::::::
फर्जी प्रेस कार्ड से करता है बस में फ्री यात्रा
आरोपी विजय ने पुलिस को बताया कि प्रेस कार्ड के जरिए वह हरियाणा रोडवेज की बस में फ्री यात्रा किया करता था। इसके अलावा वह दफ्तरों में जाकर खुद को पत्रकार बताकर अपना काम करवाया करता था।


टोल से बचने के लिए पहनता था पुलिस की टी-शर्ट
पुलिस को आरोपी के पास से पुलिस की टी शर्ट मिली है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि टोल प्लाजा पर टोल देने से बचने के लिए वह ये टी शर्ट पहनता था। वह टोल कर्मचारियों से कहता था कि वह पुलिसकर्मी है। उसे पुलिस कर्मी मानकर टोल कर्मचारी उससे टोल नहीं वसूलते थे।



कोट्स
आरोपी विजय कुमार की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त फर्जी नंबर की बाइक,हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय का कार्ड, समाचार पत्र के चीफ एडिटर का कार्ड व पुलिस की टी शर्ट बरामद कर ली गई है। आरोपी लोगों को गुमराह करने के लिए इनका इस्तेमाल करता था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया गया है। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। - एसआई भीम सिंह, जांच अधिकारी व थाना प्रभारी डिंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed