फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   accuse arrested in teacher attack

Sirsa News: अध्यापक पर पेचकस से हमला करने वाला नाबालिग छात्र पुलिस अभिरक्षा में

Tue, 21 Jul 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 21 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
accuse arrested in teacher attack
अध्यापक ने जमाल पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चोपटा। गांव जमाल के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अध्यापक पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने आरोपी 14 वर्षीय नाबालिग छात्र को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया है।


गांव जमाल के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को दसवीं कक्षा के एक छात्र ने कक्षा में पढ़ा रहे अध्यापक सुनील कुमार पर पेचकस से हमला कर दिया था। इसके बाद छात्र मौके से भाग निकला था।
विज्ञापन

घायल अध्यापक को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से छुट्टी मिल गई। मंगलवार को अध्यापक ने जमाल पुलिस चौकी में अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उसे अभिरक्षा में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को विद्यालय में ग्रामीणों ने एक बैठक की। इसमें उक्त घटना की निंदा की गई। जांच अधिकारी रामकुमार का कहना है कि आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है। उसे किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed