{"_id":"68150294ca440dfee9069b40","slug":"accountant-who-absconded-with-rs-6-lakh-arrested-after-10-years-sirsa-news-c-21-hsr1034-617560-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 6 लाख रुपये लेकर फरार हुआ मुनीम 10 साल बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 6 लाख रुपये लेकर फरार हुआ मुनीम 10 साल बाद गिरफ्तार
Fri, 02 May 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 02 May 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। 6 लाख 25 हजार रुपये लेकर फरार हुआ आरोपी मुनीम 10 साल बाद शहर थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के खिलाफ शहर थाना पुलिस ने 3 दिसंबर 2014 को केस दर्ज किया था। वीरवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी मुनीम मूलचंद को शहर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट ने भी भगोड़ा घोषित किया हुआ था।
नंदन वाटिका निवासी अश्वनी बंसल ने 3 दिसंबर 2014 को शहर थाना पुलिस को शिकायत दी कि उसका हिसार रोड पर हरी राम एंड संस नाम से पेट्रोल पंप है। 27 नवंबर 2014 को उसने अपने मुनीम मूलचंद को 6 लाख 25 हजार रुपये बैंक में जमा कराने के लिए दिए थे, लेकिन मुनीम ने यह राशि बैंक में जमा नहीं कराई और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी मूलचंद निवासी हरी विष्णु कॉलोनी सिरसा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। शहर थाना प्रभारी संदीप का कहना है कि आरोपी मूलचंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।