{"_id":"586549ca4f1c1b132ceec7f8","slug":"accident-under-punjab-roadways-bus-four-years-child-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के साथ दुकान पर खरीदारी करने आए मासूम को बस ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता के साथ दुकान पर खरीदारी करने आए मासूम को बस ने कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
बच्चे की मौत
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाणी मुसाबवाला में वीरवार शाम पंजाब रोडवेज की बस ने सड़क किनारे खड़े चार साल के मासूम को कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बस का चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
ढाणी मुसाहबवाला निवासी बलविंद्र सिंह खेतीबाड़ी करता है। वीरवार शाम करीब चार बजे बलविंद्र सिंह अपने चार वर्षीय बेटे के साथ दुकान पर सामान खरीदने गया था। पिता दुकान में सामान खरीद रहा था और हरमन दुकान के समक्ष सड़क किनारे खड़ा हो गया।
विज्ञापन
इसी बीच सिरसा से मानसा की तरफ जा रही पीआरटीसी की एक बस ने सड़क किनारे खड़े हरमन को कुचल डाला। चालक बस को तेज और लापरवाही से चला रहा था। इसी कारण मासूम हरमन बस की चपेट में आ गया। चालक ने कुछ दूरी पर बस रोकी और छलांग लगाकर खेतों की तरफ फरार हो गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में लेकर आई। पुलिस ने पिता बलविंद्र सिंह के बयान पर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन