फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accident, School van Accident, Student injured, Car van accident

स्कूल वैन और कार में टक्कर, 13 छात्राओं सहित 20 घायल

Fri, 29 Jul 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 29 Jul 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Accident, School van Accident, Student injured, Car van accident
एक्‍सीडेंट - फोटो : Bureau

गांव गोबिंदपुरा में स्टेट हाईवे पर वीरवार को स्कूल वैन और एक कार के बीच टक्कर होने से स्कूली बच्चों सहित 20 लोग घायल हो गए। घायलों को सिरसा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है, जिनमें से दो स्कूली बच्चों और वैन चालक की हालात गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शाह सतनाम गर्ल्स स्कूल सिरसा की वैन स्कूल छुट्टी के बाद छात्राओं को घर छोड़ने के लिए रानियां की ओर आ रही थी। रास्ते में गांव गोबिंदपुरा की छात्रा को उतारने के लिए सड़क की दूसरी ओर गली में जाने के लिए मोड़ काटा तभी रानियां की ओर से आ रही एक कार के साथ सीधी टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


भीषण टक्कर में स्कूली वैन पलट गई और दो छात्राएं व परिचालक उछल कर वैन से बाहर सड़क पर जा गिरे। स्कूली वैन में छठी कक्षा से बारहवीं कक्षा तक की 13 छात्राएं और चालक व परिचालक एवं कार में दो महिलाओं सहित पांच व्यक्ति थे। भीषण दुर्घटना में 13 छात्राओं और दो महिलाओं सहित सभी बीस लोगों को चोटें आई हैं। सभी घायलों को पहले रानियां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेें लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक छात्रा लक्ष्मी गुप्ता रानियां के निजी अस्पताल भर्ती है अन्य सभी घायलों सिरसा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। घायल छात्राओं में हलका विधायक रामचंद कंबोज की भतीजी जश्न भी शामिल है। पूरी दुर्घटना गुरुद्वारा के आगे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।


दुर्घटना के बाद स्कूल वैन की इंजन में आग लग गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल पानी से आग को बुझाया और वैन व कार से घायलों को बाहर निकाल अस्पताल तक पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कार रानियां के व्यवसायी वेद चाचाण की है। कार को जतिन बांसल चला रहा था। कार में नगरपालिका के पूर्व सचिव श्रवण बांसल का परिवार मौजूद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed