फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accident on illegal breaker built on Bal Bhavan Road, policeman seriously injured

Sirsa News: बालभवन रोड पर बने अवैध ब्रेकर पर हादसा, पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

Wed, 04 Dec 2024 11:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 04 Dec 2024 11:38 AM IST
विज्ञापन
Accident on illegal breaker built on Bal Bhavan Road, policeman seriously injured
सिरसा। हादसे के बाद घटना स्थल पर पहुची डायल 112 की टीम जांच करते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। रेलवे फाटक से बालभवन रोड कुछ दिन पहले ही विशेष रूप से ब्रेकर बनाए गए हैं। इन ब्रेकर के कारण मोड़ पर होने के कारण कई बार वाहन चालकों का इनसे नियंत्रण बिगड़ चुका है। कुछ ऐसा ही मामला मंगलवार को दिखा। जब ब्रेकर पर बुलेट मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने पर स्पेशल पुलिस कर्मी (एसपीओ) गिर पड़ा और पीछे से आ रही कार का टायर उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और उन्हें एंबुलेंस की सहायता से निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

हुडा चौकी में तैनात एसपीओ हरजीत मंगलवार दोपहर बाद बुलेट पर सवार होकर रेलवे फाटक से बालभवन की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान संतोषी मां मंदिर के पास बनाए गए ब्रेकर से मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। बाइक के आगे चल रहे दो युवकों से टकरा कर हरजीत सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से तेज रफ्तार कार का पिछला टायर उनके सिर के ऊपर से निकल गया। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंच और घायल को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने घायल को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन परिजन उन्हें निजी अस्पताल में ले गए। वहां उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस कर्मी की हालत नाजुक बताई गई है। सूचना मिलने पर बस स्टैंड चौक पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बस स्टैंड चाैकी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

हाल में बनाए गए ब्रेकर रात में हो रहे खतरनाक

बालभवन रोड पर सीसी की सड़क बनाई गई है। कुछ समय पहले ही तारकोल से विशेष रूप से सिंगल ब्रेकर दोनों ओर बनाए गए हैं। सुबह के समय जहां वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रात के समय ये ब्रेकर दिखाई न पड़ने पर हादसों का कारण बन जाते है। कई बार रात के समय अनियंत्रित होकर दोपहिया वाहन चालक गिर चुके हैं। इन ब्रेकरों का निर्माण किस उद्देश्य से किया गया है किसी को जानकारी नहीं है। बस लोगों ने इतना बताया कि कुछ पक्ष और विपक्ष के राजनीतिक नेताओं की मांग पर यह ब्रेकर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed