फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accident in firecracker factory in Dabwali of Sirsa, three serious

Haryana: सिरसा के डबवाली में पटाखा फैक्टरी में जोरदार धमाका, किशोर की मौत, दो झुलसे, कई किलोमीटर तक सुनी आवाज

Wed, 10 Jan 2024 07:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 10 Jan 2024 07:39 PM IST
सार

पटाखा फैक्टरी में धमाका इतना तेज था कि आसपास के चार से पांच किलोमीटर तक आवाज सुनाई दी। अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। एसडीएम ने मौके का जायजा लिया। 

विज्ञापन
Accident in firecracker factory in Dabwali of Sirsa, three serious
डबवाली में हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सिरसा के डबवाली में बुधवार दोपहर पटाखा फैक्टरी में धमाके के साथ भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में आकर एक नाबालिग श्रमिक (14) की मौत हो गई और दो लोग झुलस गए। झुलसे हुए दोनों श्रमिकों को पंजाब के लुधियाना रेफर कर दिया गया है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन


बुधवार को दोपहर बाद तीन बजे ओवरब्रिज के पास मार्केट के पास एक मकान में बने पटाखा फैक्टरी में जोरदार धमाका हो गया। फैक्टरी में धमाका इतना तेज था कि आसपास के चार से पांच किलोमीटर तक आवाज सुनाई दी। घटनास्थल पर अफरातफरी का आलम हो गया। आसपास के लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


इस बीच लोगों ने अग्निशमन विभाग और पुलिस विभाग को जानकारी दी। अग्निशमन विभाग और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब डेढ़ घंटे बाद 4.30 बजे आग पर काबू पाया। इस दौरान आग में झुलसे तीन लोगों को एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने किशोर गोली पुत्र इकबाल सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो अन्य 20 वर्षीय गोपाल पुत्र सतपाल सिंह व 50 वर्षीय ज्ञानचंद पुत्र किशोरी लाल को गंभीर हालत के चलते पंजाब के लुधियाना रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस विभाग के अधिकारी व एसडीएम अभय सिंह ने मौके का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed