फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   About 81 Point 38 percent voting took place in the Ellenabad assembly by-election

ऐलनाबाद उपचुनाव: 81.38 प्रतिशत हुआ मतदान, 20 प्रत्याशियों का 'भाग्य' ईवीएम में कैद, 2 को होगी मतगणना

Sat, 30 Oct 2021 10:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 30 Oct 2021 10:07 PM IST
सार

ऐलनाबाद उपचुनाव में रात करीब आठ बजे तक मतदान हुआ। जो लोग मतदान केंद्र में प्रवेश कर चुके थे, समय खत्म होने के बाद उन्हें मतदान का पूरा समय दिया गया। अब सभी प्रत्याशियों को 2 नवंबर को होने वाली मतगणना का इंतजार है। इनेलो नेता अभय चौटाला ने किसान आंदोलन के समर्थन में इस सीट से इस्तीफा दिया था। इसी कारण ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ। 

विज्ञापन
About 81 Point 38 percent voting took place in the Ellenabad assembly by-election
ईवीएम जमा कराने जाते कर्मचारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऐलनाबाद उपचुनाव शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गया। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ और व्यवस्था बनाए रखने के लिए 34 अर्धसैनिक बलों की कंपनियों ने मोर्चा संभाला। ऐलनाबाद विधानसभा उपचुनाव में लगभग 81.38 फीसदी वोटिंग हुई। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निर्वाचन अधिकारी अनीश यादव, आईजी राकेश कुमार आर्य और एसपी डॉ. अर्पित जैन ने दिनभर औचक निरीक्षण किया। मुख्य मुकाबला इनेलो, भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच रहा। अब मतगणना दो नवंबर को होगी और परिणाम आएगा। छुटपुट नारेबाजी को छोड़कर कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई। पुलिस के पास करीब आठ शिकायतें आई।

विज्ञापन


स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम, अब दो नवंबर को आएगा परिणाम
जिनकी जांच शुरू कर दी गई है। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच सभी बूथों की ईवीएम को सिरसा लाया गया। सीडीएलयू में बनाए गए स्ट्रांग में ईवीएम को रखा गया है। तीन लेयर की सुरक्षा के बीच ईवीएम रखी गई है। अब आगामी दो नवंबर को मतगणना होगी और परिणाम आएगा
विज्ञापन


ऐसा रहा पूरा दिन
शनिवार को सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। इससे पहले मोक पोल करवाया गया। पहले दो घंटे के दौरान मतदान प्रक्रिया धीमी चली और केवल 13.17 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। इसके बाद मतदान ने गति पकडी और साढ़े 11 बजे तक 28 फीसदी मतदान पूरा हुआ। शाम पांच बजे तक 73.31 फीसदी मतदान हो चुका था। शाम छह बजे तक जो मतदाता कतार में लगे उन्हें वोट डालने का मौका मिला। इस कारण कई इलाकों में रात्रि आठ बजे तक भी मतदान हुआ। उपचुनाव में लगभग 81.38 फीसदी वोटिंग हुई। ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 86 हजार 416 मतदातों ने अपने मत का प्रयोग करना था। इनमें 99 हजार 442 पुरुष मतदाता और 86 हजार 973 महिला मतदाता है। इसके अलावा 304 सर्विस वोटर और एक ट्रांसजेंडर वोटर भी शामिल। इसके लिए 211 बूथ बनाए गए थे। इनमें से 121 बूथ संवेदनशील और अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखे गए। मतदान प्रक्रिया को पारदर्शिता लाने के लिए वेब कास्टिंग के जरिए निगरानी रखी गई। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से 65 पेट्रोलिंग पार्टियां और राजस्थान व पंजाब बॉर्डरों पर 52 पुलिस नाके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेें : हरियाणा: गोगी गैंग के अंकित उर्फ गोदू को जींद पुलिस ने किया गिरफ्तार, दिल्ली में हत्या कर चल रहा था फरार

ये प्रत्याशी और पार्टी

  • अभय सिंह चौटाला, इनेलो
  • गोबिंद कांडा, भाजपा
  • पवन बैनीवाल, कांग्रेस
  • चरण सिंह, राइट टू रिकाल पार्टी
  • दलबीर, पिपल्स पार्टी ऑफ इंडिया
  • बलवान सिंह, भारतीय संत मत पार्टी
  • कैप्टन महावीर प्रसाद, भारतीय जनराज पार्टी
  • अभय सिंह, आजाद
  • ओमप्रकाश सोनी, आजाद
  • जगदीश रूपावास, आजाद
  • नरेंद्र सिंह, आजाद
  • पवन कुमार, आजाद
  • पृथ्वी सिंह, आजाद
  • भरत सिंह, आजाद
  • विकल पचार, आजाद
  • विक्रम पाल, आजाद
  • संत धर्मपाल, आजाद
  • सविता काजल, आजाद
  • सुरजीत सिंह, आजाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed