{"_id":"617d538897a9d64ecf183d76","slug":"gogi-gang-member-ankit-arrested-by-haryana-police-from-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: गोगी गैंग के अंकित उर्फ गोदू को जींद पुलिस ने किया गिरफ्तार, दिल्ली में हत्या कर चल रहा था फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा: गोगी गैंग के अंकित उर्फ गोदू को जींद पुलिस ने किया गिरफ्तार, दिल्ली में हत्या कर चल रहा था फरार
Sat, 30 Oct 2021 07:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 30 Oct 2021 07:45 PM IST
सार
दीपक उर्फ टाइगर का साथी अंकित उर्फ गोदू रोहतक, जींद, भिवानी दिल्ली के थाना क्षेत्रों में हत्या, लूट, डकैती, अपहरण व शस्त्र अधिनियम के 17 मामलों में वांछित था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद दिल्ली के रोहिणी में हत्या कर फरार चल रहे दीपक उर्फ टाइगर के साथी व गोगी गैंग के सदस्य हरियाणा के रोहतक जिले के निंदाना गांव निवासी अंकित उर्फ गोदू को जींद सीआईए ने शुक्रवार रात को लुदाना गांव के पास से काबू किया है। अंकित के पास 32 बोर की एक पिस्तौल व चार कारतूस भी बरामद हुए। आरोपी पर रोहतक, भिवानी, जींद व दिल्ली के थानों में 17 मामले, हत्या, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास के आरोप में दर्ज हैं।
गौरतलब है कि वीरवार को दिल्ली पुलिस ने दीपक उर्फ टाइगर को मुठभेड़ में मार गिराया था। इसी दौरान दिल्ली पुलिस को पता चला कि टाइगर का एक साथी हरियाणा में सक्रिय है। उसकी तलाश में पुलिस का नेटवर्क जींद तक पहुंच गया।
इस पर जींद पुलिस उसकी सूचना मिली और अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया। सीआईए प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को उनकी टीम ललित खेड़ा गांव के पास गश्त पर था। सूचना मिली कि रोहिणी हत्या के मामले मे वांछित अंकित उर्फ गोदू लुदाना गांव के पास है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : सोनीपत: सीएम फ्लाइंग ने राई की फैक्टरी में मारा छापा, 35 क्विंटल खराब रसगुल्ले नष्ट करवाए
जब पुलिस पहुंची तो वह भागने लगा, लेकिन उसे दबोच लिया गया। उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक अवैध पिस्तौल और चार कारतूस बरामद हुए। सीआईए ने आरोपी को गिरफ्तार कर पिल्लूखेड़ा थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।