फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Abhay Comment on CM

सीएम को घर-गृहस्थी के बारे में मालूम नहीं, लोगों का दर्द क्या जानेंगे

Tue, 05 Jan 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Tue, 05 Jan 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Abhay Comment on CM

जिला परिषद के जोन नंबर चार में अपनी पत्नी कांता चौटाला के पक्ष में चुनाव करने आए अभय चौटाला ने मुख्यमंत्री खट्टर पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सांसारिक बंधनों में न बंधा हो, उसे घर गृहस्थी कैसे चलती है, इसके बारे में मालूम नहीं होता। ऐसा व्यक्ति समाज हित के बारे में नहीं सोच सकता। बिजली बिल कैसे भरा जाता है? दो वक्त की रोटी कैसे जुटाई जाती है? इसके बारे में सीएम को मालूम नहीं। वहीं देवर-भाभी के चुनाव में जुबानी जंग भी तेज हो गई है।

विज्ञापन

सोमवार को इनेलो नेता ने अपने एक दिवसीय दौरे की शुरूआत गांव जंडवाला बिश्नोइयां से की। उन्होंने जिला परिषद के जोन नंबर तीन तथा चार  के तहत आने वाले 21 गांवों का दौरा किया। ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। अपने संबोधन में आदित्य चौटाला पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की ओर से चुनाव लड़ रहा आदित्य चौटाला चौ. देवीलाल के नाम पर वोट मांग रहा है।
विज्ञापन


चौ. देवीलाल कहा करते थे कि किसी को वोट दे दो, लेकिन निक्कर वालों से सावधान रहो। हमारे घर का सदस्य आज निक्कर पहनकर घूम रहा है।


वोट चौ. देवीलाल के नाम पर मांग रहा है। उन्होंने ऐसे शख्स से सावधान रहने के लिए कहा। अभय सिंह चौटाला ने अपने दौरे की शुरूआत सुबह 11 बजे जंडवाला बिश्नोइयां से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वे कालूआना, गोदीकां, अहमदपुर दारेवाला, चक फरीदपुर, बिज्जूवाली, रिसालियाखेड़ा, बनवाला, राजपुरा, रत्ताखेड़ा, रामपुरा बिश्नोईयां, रामगढ़, चकजालू, मुन्नांवाली, गोरीवाला, झुट्टीखेड़ा, मटदादू, मोड़ी, गंगा, गिदड़खेड़ा तथा लंबी में जाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया।

देवीलाल के नाम पर केवल वोट बटोरे आदित्य
इधर जिला परिषद के जोन नंबर चार से कांता चौटाला के सामने चुनाव लड़ रहे आदित्य चौटाला का कहना है कि दिवंगत देवीलाल के नाम पर इनेलो ने केवल वोट बटोरे हैं।

उनकी नीतियों का अनुसरण केवल मैं कर रहा हूं। मैं ही उनका असली वारिस हूं। अब तक मैं इनेलो को मौका दे रहा था कि वह छल-कपट की राजनीति त्याग कर देवीलाल की नीतियों पर चलना शुरू कर देंगे।


लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मजबूरन मुझे राजनीति में कदम रखना पड़ा। चौ. देवीलाल को दरकिनार करने के कारण आज इनेलो के कद्दावर नेताओं को अपने पारिवारिक सदस्यों के लिए गांव-गांव जाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed