फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Abhay and Tanwar meet, in future, both of them indicated signs of joint movement

अभय और तंवर की दो घंटे हुई मुलाकात,

Fri, 26 Jun 2020 09:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Abhay and Tanwar meet, in future, both of them indicated signs of joint movement
Abhay and Tanwar meet, in future, both of them indicated signs of joint movement - फोटो : Sirsa
इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव व विधायक अभय सिंह चौटाला व कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के बीच शुक्रवार दो घंटे तक राजनीतिक चर्चा हुई। अभय सिंह चौटाला सुबह करीब साढ़े 11 बजे सिरसा के हुडा सेक्टर स्थित अशोक तंवर के निवास पर पहुंचे और उनके साथ प्रदेश के सियासी हालातों पर चर्चा की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की राजनीतिक हालात के अलावा बरौदा में प्रस्तावित उपचुनाव को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

अशोक तंवर 2009 में सिरसा से सांसद बने थे। अक्तूबर 2019 के विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण के समय अशोक तंवर ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। चुनाव में अलग-अलग सीटों पर भाजपा व कांग्रेस के विरोध में प्रचार किया था। इस मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में पूर्व सांसद अशोक तंवर ने साधारण करार दिया। हालांकि दोनों ही नेताओं ने यह पूरी तरह से साफ नहीं किया कि अशोक तंवर इनेलो में शामिल होंगे या नहीं। लेकिन दोनों ही नेताओं ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आने वाले समय में वह सरकार के खिलाफ मिलकर आंदोलन चला सकते हैं।
विज्ञापन

वहीं अभय चौटाला ने अपने निवास स्थान पर मीडिया से बातचीत में कहा कि अशोक तंवर के साथ प्रदेश की राजनैतिक हालातों पर चर्चा हुई। आने वाले समय में हम मिलकर सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाएंगे। अशोक तंवर के इनेलो में शामिल होने के सवाल पर अभय चौटाला ने कहा कि सारी बातों का खुलासा आज आज ही नहीं किया जा सकता। वहीं दूसरी और अशोक तंवर ने भी कहा है कि अभय चौटाला के साथ उनकी शिष्टाचार की मुलाकात हुई। इनेलो में शामिल होना या न होना भविष्य की बातें हैं। फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है। केवल प्रदेश की राजनैतिक हालात को लेकर बातचीत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed