फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   AAP councilors accused Karan Singh Chautala and district administration of commission taking

Sirsa News: आप पार्षदों ने लगाए कर्ण सिंह चौटाला व जिला प्रशासन पर कमीशनखोरी का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
AAP councilors accused Karan Singh Chautala and district administration of commission taking
पत्रकारों से बातचीत करते आप पार्टी पार्षद
सिरसा। आम आदमी पार्टी के 6 जिला पार्षदों ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान सिरसा जिला परिषद के चेयरमैन कर्ण चौटाला व जिला प्रशासन पर विकास राशि में 40 प्रतिशत कमीशन लेने के गंभीर आरोप लगाए। आप जिला अध्यक्ष हैप्पी रानियां, जिला पार्षद जसदेव सिंह निक्का, गुरभेज सिंह गिल, मनजीत कौर, जिला पार्षद प्रतिनिधि बलविंद्र सिंह बराड़, जिला पार्षद प्रतिनिधि मानक सिंह व जिला पार्षद गुरचरण सिंह फौजी ने संयुक्त रूप से बताया कि एक साल पूर्व सिरसा जिला परिषद का गठन हुआ था। जनता ने परंपरागत पार्टियों को नकारते हुए पहली बार आम आदमी पार्टी के 6 जिला पार्षद चुनकर जिला परिषद में विपक्ष की भूमिका में भेजे।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ग्रांटों की 40 प्रतिशत से अधिक राशि कमीशन के रूप में चौटाला परिवार और जिला प्रशासन के बड़े अधिकारी डकार जाते हैं। आम आदमी पार्टी ने कमीशन की इस बंदरबांट का जमकर विरोध किया है। कर्ण सिंह चौटाला ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मिलकर प्रदेश सरकार से गांवों के विकास के लिए मिली राशि को आबंटित नहीं किया। जिसके कारण ग्रांट का निर्धारित समय में प्रयोग नहीं होने के कारण पिछले साल की विकास राशि के 9 करोड़ रुपये वापस चले गए और करीब 15 करोड़ रुपये की विकास राशि आबंटित नहीं होने के कारण फिर से वापसी की कगार पर है। जिला परिषद चेयरमैन कर्ण सिंह चौटाला ने यदि अपनी कार्यप्रणाली को नहीं सुधार नहीं किया तो चौटाला के निवास के बाहर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस मौके पर जिला कार्यालय प्रभारी हंसराज सामा, युवा प्रदेश सहसचिव राजेश मलिक व सोशल मीडिया प्रभारी हरकीरत सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed