फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   AAP candidates will increase the excitement of elections in Rania and Dabwali

Sirsa News: पंजाब से सटे रानियां व डबवाली में चुनाव का रोमांच बढ़ाएंगे आप प्रत्याशी

Tue, 10 Sep 2024 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 10 Sep 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
AAP candidates will increase the excitement of elections in Rania and Dabwali
सिरसा। आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने डबवाली सीट से कुलदीप सिंह गदराना और रानियां सीट से हरमिंदर सिंह उर्फ हैप्पी रानियां को चुनाव मैदान में उतारा है। डबवाली व रानियां विधानसभा क्षेत्र पंजाब की सीमाओं से सटे हैं, जहां आम आदमी पार्टी की सरकार है। ऐसे में इन दोनों सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी न सिर्फ चुनावी गणित को प्रभावित करते वरन चुनाव को रोमांचक बनाते हुए भी दिखेंगे।
विज्ञापन

डबवाली में 35 साल तक कांग्रेस में रहकर अपनी साख बढ़ाने वाले कुलदीप गदराना वर्ष 2019 में विधानसभा सीट की दावेदारी पेश कर रहे थे लेकिन उन्हें पार्टी से टिकट नहीं मिल पाया। इसके बाद उन्होंने आप का दामन थाम लिया। दो साल से वह विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने में लगे हुए हैं। 37 सालों से राजनीतिक अनुभव होने का इन्हें फायदा मिलेगा। विधायक अमित सिहाग के पिता डा केवी सिंह के साथ कांग्रेस में होने का फायदा भी उन्हें मिल सकता है। जहां अभी तक राजनीतिक गलियारे में दिग्विजय चौटाला और अमित सिहाग में मुकाबला देखने को मिल रहा है। आदित्य चौटाला और कुलदीप सिंह गदराना के आने के बाद मुकाबला कड़ा हो चुका है।
विज्ञापन


रानियां में आसान नहीं होगी जीत
रानियां में आप के पार्टी ने अपने जिलाध्यक्ष हरमिंदर सिंह उर्फ हैप्पी रानियां को टिकट दिया है। हैप्पी किसान आंदोलन से भी जुड़े हुए रहे हैं। रानियां हलके में पंजाब के साथ लगते एरिया में उनकी पकड़ अच्छी है। हैप्पी रानियां छह बार जिला परिषद सदस्य का चुनाव जीत चुके है और मौजूदा समय में जिला परिषद के सदस्य है। हालांकि अभी तक रानियां में कांग्रेस के प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है। उसके बावजूद इनेलो से अर्जुन चौटाला और निर्दलीय के तौर पर चौधरी रणजीत सिंह दस्तक दे चुके हैं। ऐसे में रानियां में अब धीरे धीरे रोचक होने लगा है। चौटाला परिवार के सामने आप के जिलाध्यक्ष का सीधा मुकाबला होगा। ऐसे में रानियां का मुकाबला भी आसान नहीं रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed