फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Aam Aadmi Party workers protested over electricity and water problem in sirsa

सिरसा: बैरिकेड तोड़ बिजली मंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे आप कार्यकर्ता, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

Sat, 07 May 2022 12:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 07 May 2022 12:53 PM IST
सार

प्रदर्शनकारियों को करीब 150 पुलिसकर्मियों ने 200 मीटर दूर उपमुख्यमंत्री के आवास के पास रोका। वज्रवाहन व वाटर केनन तैनात रही। अडानी ग्रुप के साथ बिजली समझौते का विरोध जता रहे थे।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party workers protested over electricity and water problem in sirsa
सिरसा में प्रदर्शनकारियों को रोकते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अडानी ग्रुप के साथ बिजली समझौते के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को हरियाणा के सिरसा में रोष प्रदर्शन किया। इसके दौरान पुलिस की आप कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की हुई। आप कार्यकर्ताओं ने बाबा भूमण शाह चौक पर लगे बैरिकेड तोड़ दिए, लेकिन पुलिस के करीब 150 कर्मचारियों ने उन्हें बिजली मंत्री आवास से 200 मीटर दूर उपमुख्यमंत्री के घर के बाहर लगे अवरोध पर रोक लिया। यहां करीब एक घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम जयवीर यादव को मांगपत्र सौंपा। 

विज्ञापन


शनिवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में सुबह 11 बजे एकत्रित हुए। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों ने बिजली व पानी जैसे मुद्दों पर सरकार की नीतियों के बारे में अवगत करवाया। करीब दो घंटा तक खेल स्टेडियम में कार्यकर्ताओं का धरना दिया।
विज्ञापन


इसके बाद सभी कार्यकर्ता ने बिजली मंत्री के निवास स्थान की ओर कूच कर गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की ओर से बाबा भूमण शाह चौक पर लगाए बैरिकेड तोड़ दिए और उपमुख्यमंत्री के आवास स्थान तक पहुंच गए, लेकिन यहां पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक लिया। इस दौरान पुलिस और आप कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस के रोकने के बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर ही धरना दे दिया और सरकार व अदानी ग्रुप के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
डीएसपी साधुराम के नेतृत्व में लगाए गए 150 पुलिस कर्मी 
प्रदर्शन के मध्य नजर डीएसपी साधुराम के नेतृत्व में करीब 150 पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए। इस दौरान एक वाटर केनन व एक वज्रवाहन तैनात किया गया। हालांकि पुलिस बल को इनके प्रयोग की आवश्यकता नहीं पड़ी। इस दौरान डीएसपी आर्यन चौधरी भी मौके पर पहुंचे।

अडानी को 51 हजार करोड़ रुपये प्रति वर्ष होगा नाजायज फायदा
आप के पश्चिमी हरियाणा जोन प्रवक्ता एवं जिलाध्यक्ष शहरी विरेंद्र कुमार व संगठन मंत्री हैप्पी रानियां ने कहा कि प्रदेश सरकार और अडानी पावर के बीच वर्ष 2008 में 25 वर्ष के लिए 3.36 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध करवाने का समझौता हुआ था, परंतु पिछले एक वर्ष से अडानी पावर द्वारा प्रदेश को इस समझौते के अनुसार बिजली नहीं दी जा रही है।

इस कारण प्रदेश सरकार पावर एक्सचेंज से 12 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीद रही है। ऐसे में सरकार प्रदेश की जनता के खून-पसीने की कमाई को बिजली कंपनियों पर लूटा रही है। इस अवसर पर ग्रामीण प्रधान जीपीएस किंगरे, कुलदीप गदराना, आप एससी विंग जोन अध्यक्ष राजकुमार नागर, बीसी विंग अध्यक्ष एसी कंबोज, प्रवक्ता कृष्ण वर्मा, श्योचंद चालिया, जिला सचिव नवजोत सिंह, एससी विंग जिलाध्यक्ष सुंदर लाल, किसान विंग जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह, रानियां किसान विंग अध्यक्ष अशोक कुमार, कालांवाली किसान विंग अध्यक्ष अजायब सिंह, सिरसा किसान विंग अध्यक्ष सुरजीत सिंह, डीके मेघवाल, सुनील कुमार, महेंद्र गिगोरानी मौजूद रहे। 


प्रदर्शन के दौरान दोनों तरफ की आवाजाही की बाधित
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने मिनी बाईपास की आवाजाही बंद कर दी और वाहनों के रूट को डायवर्ट कर दिया। इस दौरान वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आप कार्यकर्ताओं की ओर से चौक पर बैरिकेड तोड़ने के बाद पुलिस ने बैरिकेड से भरी एक नई गाड़ी को भी मौके पर बुलाया। हालांकि बिजली मंत्री आवास के बाहर भी भारी पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed