फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Aam Aadmi Party burnt the effigy of the government

Sirsa News: आम आदमी पार्टी ने फूंका सरकार का पुतला

Sat, 04 Mar 2023 09:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 04 Mar 2023 09:38 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party burnt the effigy of the government
शहर के सुभाष चौक पर सरकार का पुतला फूंकते आम आदमी पार्टी नेता।
सिरसा। आम आदमी पार्टी के बैनर तले विरोध-प्रदर्शन किया गया। शहर के टाउन पार्क से प्रदर्शन करते हुए सुभाष चौक पर पहुंचे। बाजार में पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका। साथ ही सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शनकारियों ने सरपंचों पर लाठीचार्ज की घटना की निंदा भी की।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की ओर से सरपंचों पर हुए लाठीचार्ज व 4 हजार सरपंचों पर दर्ज किए गए मुकदमों के विरोध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का पुतला फूंककर विरोध प्रकट किया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में टाउन पार्क में एकत्रित हुए और वहां से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए सुभाष चौक पर पहुंचे। सरकार पर तानाशाही नीतियां अपनाने के आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व राष्ट्रीय परिषद सदस्य वीरेंद्र कुमार, वरिष्ठ नेता धर्मपाल लाट, हंसराज सामा, कुलदीप गदराना व महिला नेत्री सुखदीप कौर, स्वर्ण कौर, शीला वधवा, बजीता रानी हांडा, जसप्रीत कौर ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन


बोले : प्रशासन के माध्यम से छोटी सरकारों को चलाना चाहती है सरकार
प्रदर्शनकारी आप नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई ग्राम पंचायत के चुने हुए जन प्रतिनिधियों पर हुए बल प्रयोग, लाठीचार्ज, वाटर कैनन की आम आदमी पार्टी घोर निंदा करती है। प्रदेश की गठबंधन सरकार ई-टेंडिरंग की आड़ में बाबूओं व प्रशासन के माध्यम से छोटी सरकारों को चलाना चाहती है। अधिकतर सरपंच सर्वसम्मति से चुने गए हैं। गांवों में लोग अपना काम सर्वसम्मति से करते हैं। हरियाणा के अधिकतर गांवों में न तो वाईफाई है, न इंटरनेट की सुविधा है और न ही सरपंचों को पोर्टल प्रणाली का तकनीकी ज्ञान है। सरकार ई-टेंडरिंग प्रणाली-पोर्टल-तकनीक के नाम पर चोर रास्ते से छोटी सरकार पर कब्जा करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी सरपंचों की मांगों का समर्थन करती है और इस लड़ाई में जनप्रतिनिधियों के साथ खड़ी है। आम आदमी पार्टी मांग करती है कि सरकार सरपंचों की मांगों को मानते हुए ई-टेंडरिंग प्रणाली को तुरंत प्रभाव से समाप्त करते हुए चार हजार सरपंचों पर दर्ज किए गए केसों को रद्द करे। इस मौके पर वरिष्ठ नेता हरबंस लाल, सुरजीत सिंह बेगू, चंद्र बेगू, सुंदर लाल, कुलदीप सिंह, डॉ. राजेंद्र सिंह, राजकुमार वधवा, प्रो. दयानंद शर्मा, अनिल चंदेल, श्रवण सिंह सहित अन्य आप पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed