{"_id":"6a1734384d864e9a4a09f59d","slug":"aadhati-meet-dc-to-change-pipeline-route-sirsa-news-c-128-1-svns1027-159051-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: स्टॉर्म वॉटर पाइपलाइन के रूट में बदलाव के लिए उपायुक्त से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: स्टॉर्म वॉटर पाइपलाइन के रूट में बदलाव के लिए उपायुक्त से मिले
Wed, 27 May 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 27 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
दी आढ़तियान एसोसिएशन के प्रधान प्रेम बजाज के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। दी आढ़तियान एसोसिएशन सिरसा के प्रधान प्रेम बजाज के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बरसाती लाइन अनाज मंडी के अंदर से ले जाने के बजाय शिव चौक से कबीर चौक तक जोड़ने की मांग की है। बुधवार को एसोसिएशन की ओर से इन मांगों को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।
प्रेम बजाज ने उपायुक्त को बताया कि अनाज मंडी में जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जो बरसाती लाइन बिछाने की योजना बनाई गई है, उसे वर्तमान प्रस्ताव के अनुसार अनाज मंडी के मुख्य भाग के अंदर से ले जाया जाना तय हुआ है। यदि यह पाइपलाइन मंडी के अंदर से निकाली जाती है तो इससे गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
प्रेम बजाज ने मांग की कि इस पाइपलाइन को अनाज मंडी के अंदर से ले जाने के बजाय शिव चौक से कबीर चौक तक सीधा जोड़ा जाए। कारण यह कि अनाज मंडी के गेट नंबर 3 से कबीर चौक तक की सड़क केवल 95 मीटर है। यह सड़क नगर पालिका के अधीन आती है। वर्तमान में टूटी हुई है।
विज्ञापन
प्रेम ने कहा कि मंडी के अंदर वाले मार्ग पर खोदाई करने से आढ़तियों और किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसलिए एक बार सड़क पूरी तरह से नष्ट हो जाने पर प्रशासनिक प्रक्रियाओं के कारण इसके पुनर्निर्माण में काफी लंबा समय लग जाता है। बारिश के मौसम में पूरी मंडी में पानी भरने पर फसल खराब होने का खतरा बना रहता है।
इस मौके पर उप प्रधान राजू सुधा, महासचिव राजेंद्र नढा, कोषाध्यक्ष कृष्ण गोयल, धर्मपाल जिंदल, धर्मचंद गर्ग, अम्बर कुमार, विनोद सुखिजा, अंकित बंसल, बब्बू ग्रोवर, विक्रम कुकरेजा के साथ अन्य आढ़ती मौजूद रहे।