{"_id":"65c274848583ca96920990f6","slug":"aadhar-card-making-machine-started-in-municipality-operator-also-appointed-sirsa-news-c-128-1-sir1003-114720-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नगरपालिका में आधार कार्ड बनाने की मशीन शुरू, ऑपरेटर भी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नगरपालिका में आधार कार्ड बनाने की मशीन शुरू, ऑपरेटर भी नियुक्त
Tue, 06 Feb 2024 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 06 Feb 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। नगरपालिका कार्यालय में नई आधार कार्ड मशीन शुरू हो गई है। आधार कार्ड मशीन पर ऑपरेटर बबीता रानी की ड्यूटी लगाई गई है। अब नया आधार कार्ड बनवाने, आधार कार्ड अपडेट करवाने, आधार कार्ड में दुरूस्त करवाने संबंधी कार्य के लिए शहर व आस-पास के कई गांवों को फायदा मिलेगा।
बता दें कि नगरपालिका कार्यालय में पहले आधार कार्ड बनाने की सुविधा थी। इसके बाद प्रशासन ने ऑपरेटर की ड्यूटी तहसील कार्यालय में लगा दी। इससे आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तहसील कार्यालय गांव कालांवाली में होने के कारण शहर से दूरी पड़ती है। यहां पर शहर व कई गांवों के लोगों के कारण हमेशा भीड़ रहती है। कई दिन तक चक्कर लगाने के बावजूद भी नंबर नहीं आता। अब नगरपालिका कार्यालय में आधार कार्ड मशीन चालू कर दी है।ऑपरेटर बबीता रानी ने बताया कि नगरपालिका कार्यालय में हर सप्ताह सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आधार कार्ड बनाने संबंधी कार्य किया जाएगा।