फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A youth was duped of Rs 15.50 lakh in the name of sending him abroad

Sirsa News: विदेश भेजने के नाम पर युवक से ठगे 15.50 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
A youth was duped of Rs 15.50 lakh in the name of sending him abroad
सिरसा। गांव सादेवाला के एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर 15.50 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित दीपक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि गोविजा एजुकेशनल कंसल्टेंट्स मोहाली की मैनेजर मेघा और गुरदीप ने उसके साथ कनाडा भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की है। एक साल पहले वह कंसल्टेंट ऑफिस में गुरदीप सिंह से मिला था, जिसने उसे पहले ऑस्ट्रेलिया भेजने की बात कही। इसके बाद में उसे ऑस्ट्रेलिया के बजाय कनाडा भेजने के लिए कहा। इसकी एवज में उसने उससे 15 लाख 50 हजार रुपये ले लिए। उसने गुरदीप को ऑनलाइन पेमेंट कर दी।
विज्ञापन

दीपक ने बताया कि उनका पंचायती तौर पर राजीनामा हो गया था। गुरदीप सिंह ने 15.50 लाख रुपये वापस करने का वादा किया था। गुरदीप ने उसे चेक दिए थे। उसने बैंक में चेक जमा कराए तो उक्त चेक डिस ऑनर होकर वापस आ गए। दीपक का कहना है कि उसने पुलिस को शिकायत दी तो आरोपी ने ब्याज सहित राशि वापस देने का वादा किया, लेकिन आज तक आरोपी ने पैसे वापस नहीं किए। इस संबंध में शहर थाना प्रभारी संदीप सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed