फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A woman who was going home was blocked and attacked, her husband who came to rescue her was also beaten up.

Sirsa News: घर जा रही महिला का रास्ता रोक किया हमला, छुड़ाने आए पति को भी पीटा

Sat, 07 Dec 2024 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 07 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
A woman who was going home was blocked and attacked, her husband who came to rescue her was also beaten up.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव शेरपुरा में ढाणी कुक्कड़ रोड पर 11 लोगों ने एक महिला का रास्ता रोककर उससे मारपीट की। इस दौरान छुड़ाने आए महिला के पति को भी हमलावर ने पीटा। पुलिस ने घायल महिला के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घायल महिला का कहना है कि आरोपी उसके पति पर शक करते हैं।
पुलिस को दिए बयान में घायल महिला ने बताया है कि बुधवार दोपहर को वह गांव से अपनी ढाणी में जा रही थी। कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और मारपीट करने लगे। उक्त लोगों ने उस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसी दौरान उसका पति आ गया और छुड़ाने लगा तो उक्त लोगों ने उस पर भी हमला कर दिया। ग्रामीणों ने घायल पति-पत्नी को सिविल हॉस्पिटल में दाखिल कराया। यहां डॉक्टरों ने उसके पति की हालत गंभीर होते देख उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि एक दिन पड़ोस की महिला के घर कोई आदमी चला गया था। इन कारण उक्त लोग उसके पति पर शक करने लगे। इसी रंजिश के चलते उक्त लोगों ने हमला किया है। पुलिस का कहना है कि घायल के बयान पर 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। र

शामली कलक्ट्रेट में  हिंदू संगठनों  द्धावारा  आयोजित  धरना प्रदर्शन  में मौजूद महिलाएं । संवाद

शामली कलक्ट्रेट में हिंदू संगठनों द्धावारा आयोजित धरना प्रदर्शन में मौजूद महिलाएं । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed