फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A sense of coolness from the light fog, signs of reduced pollution from the flow of wind

Sirsa News: हल्की धुंध से ठंडक का एहसास, हवा के बहाव से प्रदूषण में कमी के संकेत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
A sense of coolness from the light fog, signs of reduced pollution from the flow of wind
सिरसा के गांव गांव बुर्ज के खेतों में सुबह के समय छाई धुंध की चादर।
सिरसा। सिरसा और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार की सुबह मौसम ने आमजन के लिए ठंडक का अहसास कराया। सुबह हल्की धुंध ने शहर को ढक लिया, जबकि ठंडी हवाओं ने वातावरण को ठंडा बना दिया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ चंद्रमोहन के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह और शाम हल्की धुंध और ठंडक का सिलसिला जारी रहेगा। रात के समय तापमान में गिरावट के आसार हैं, जबकि दिन के समय तापमान सामान्य रहेगा। यह बदलाव उत्तर-पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने के कारण आया है, जो धीरे-धीरे सर्दी के आगमन का संकेत दे रही हैं।
विज्ञापन

हवा के बहाव से नमी का असर भी महसूस किया गया। हवा की दिशा बदलने और गति बढ़ने से प्रदूषण स्तर में सुधार के संकेत मिले हैं। बीते दिनों शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) करीब 200 दर्ज किया गया था, जो खराब श्रेणी में आता है। अब हवा के बहाव में तेजी आने से प्रदूषण के कण फैल रहे हैं, जिससे अगले 24-48 घंटों में एक्यूआई में सुधार की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed