{"_id":"66328ff6d2c9be23630a1744","slug":"a-person-burnt-in-the-fire-while-lighting-a-beedi-died-sirsa-news-c-128-1-slko1008-119178-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बीड़ी सुलगाते समय लगी आग में झुलसे व्यक्ति ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बीड़ी सुलगाते समय लगी आग में झुलसे व्यक्ति ने दम तोड़ा
Thu, 02 May 2024 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 02 May 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
बडागुढ़ा। गांव बीरूवालागुढ़ा में आग लगने से झुलसे शख्स ने अग्रोहा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस संबंध में बडागुढ़ा पुलिस ने इत्तफाकिया की कार्रवाई दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया।
बताया जा रहा है कि 58 वर्षीय लालजीत सिंह अस्वस्थ होने के चलते चारपाई के अधीन था। मंगलवार शाम को वह अपने कमरे में दवा लेने के बाद बीड़ी पी रहा था। इसी दौरान अचानक आग लग गई। जिसके बाद उसे झुलसी हुई अवस्था में सिरसा ले जाया गया, जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक के पुत्र मनप्रीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया उसका पिता अस्वस्थ होने के चलते चलने-फिरने में असमर्थ था। वह बीड़ी का सेवन अधिक करता था। इसी दौरान बीड़ी सुलगाने के दौरान आग लगने की घटना हो गई। हेड कांस्टेबल सतबीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में मृतक के पुत्र के बयान पर इत्तफाकिया की कार्रवाई की गई है।