{"_id":"6898e49895b6fc43280e0374","slug":"a-month-after-the-murder-of-his-son-the-father-died-under-suspicious-circumstances-sirsa-news-c-128-1-svns1027-142319-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बेटे की हत्या के एक माह बाद पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बेटे की हत्या के एक माह बाद पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
डबवाली। शहर के धालीवाल नगर निवासी हरजिंद्र सिंह उर्फ टीटू की शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। रविवार को शव का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल में किया गया। हरजिंद्र सिंह सिरसा रोड पर स्टेडियम के समीप सड़क पर गिरे मिले थे। उनके सिर पर चोट लगी हुई थी, खून बह रहा था। मृतक के बेटे सुखपाल सिंह ने पिता की हत्या होने की शंका जताई है।
एक माह पहले हरजिंद्र सिंह के बेटे संदीप उर्फ की हत्या हुई थी। अब पिता की संदिग्ध मौत के बाद परिवार भड़का हुआ है। परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की हथौड़ों से हत्या करने के बाद अब आरोपियों ने पिता की भी जान ले ली। घटना की सूचना सूचना मिलने पर पुलिस के साथ रात को क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
गौरतलब है कि मृतक के बेटे के साले ने धालीवाल नगर की एक युवती से शादी की थी। इसके बाद युवती के परिजनों में मिलकर मृतक के बेटे संदीप को 9 जुलाई की रात हथौड़ों से मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया था, जिसकी बाद में मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
मृतक हरजिंद्र सिंह बेटे सुखपाल उर्फ सोनू ने बताया कि उसका पिता रात को खाना खाने के बाद टहलने बाहर गया था। इसी दौरान उनके भाई वीरेंद्र का फोन आया कि उसके पिता गली में बेहोशी की हालत में पड़े हैं। इसके बाद उन्हें तुरंत उठाकर घर लाया गया और डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में शहर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।