{"_id":"66103ee93f51edf6a6061f0f","slug":"a-medicine-shop-was-being-run-in-the-house-drugs-were-found-the-license-was-sealed-and-cancelled-sirsa-news-c-128-1-slko1008-117893-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: घर में चला रहा था दवा की दुकान, नशे की दवाएं मिली, सील कर लाइसेंस रद्द किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: घर में चला रहा था दवा की दुकान, नशे की दवाएं मिली, सील कर लाइसेंस रद्द किया
Fri, 05 Apr 2024 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 05 Apr 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। शहर के कंगनपुर रोड पर दवा की दुकान पर नशे की दवाएं बेचने पर जिला औषधि नियंत्रक विभाग की टीम ने सील कर दिया। नियमों के विरूद्ध घर में दवा की दुकान खोलने के कारण तुरंत प्रभाव से दुकान संचालक का लाइसेंस भी विभाग के अधिकारियों ने रद्द कर दिया ।
बता दें कि हुडा चौक के पास कंगनपुर रोड की गली नंबर 9 में ध्रुवी फार्मेसी के नाम से घर में दवा की दुकान चलाई जा रही थी। जिला औषधि विभाग को सूचना मिली थी कि संबंधित दुकान पर नशे की दवाएं बेची जा रही हैं। जिसके बाद जिला औषधि नियंत्रक अधिकारी सुनील कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सुनील कुमार ने बताया कि दिसंबर माह में ही विभाग की ओर से दुकान का निरीक्षण किया था परंतु उस दौरान टीम को नशे से जुड़ी हुई किसी प्रकार की दवा नहीं मिली थी। शुक्रवार को ध्रुवी फार्मेसी का निरीक्षण किया गया तो फार्मेसी पर प्रोपराइटर सुरेंद्र कुमार मौजूद था। जांच के दौरान विभागीय टीम को नशे में उपयोग होने वाली नौ प्रकार की दवाएं बरामद हुईं। जिस पर विभाग ने सुरेंद्र से उक्त दवाओं की खरीद-फरोख्त से संबंधित रिकाॅर्ड तलब किया। लेकिन वह रिकाॅर्ड पेश नहीं कर पाया।
अनियमितता मिलने पर ध्रुवी फार्मेसी को तुरंत प्रभाव से सील कर दिया है। वहीं घर में फार्मेसी चलाने के चलते उसका लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है। वहीं दुकान संचालक को हिदायत दी गई है कि आगे कभी भी इस दुकान में किसी भी प्रकार की दवा की खरीद बेच करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।