{"_id":"69efa8146e59c284e2087c2d","slug":"a-man-died-in-miserable-conditions-sirsa-news-c-128-1-svns1027-157491-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत
Mon, 27 Apr 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ओढ़ां। गांव नुहियांवाली में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना के बाद ओढ़ां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस मामले पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज की है।
नुहियांवाली निवासी अजय कुमार गांव में ही शराब ठेके पर हेल्पर के तौर पर कार्य करता था। बताया जा रहा है कि बीते दिन उसे बुखार हुआ था। इसके चलते वह रविवार रात दवा लेकर ठेके पर ही सो गया था। मध्य रात्रि में उसकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। परिजनों को सूचना दी गई तो वे मौके पर पहुंचे।
परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां मृत घोषित कर दिया गया। एएसआई लक्खा राम ने बताया कि पुलिस ने मृतक अजय कुमार के भाई सुनील कुमार के बयान इत्तेफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। अजय कुमार अविवाहित था।