फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A joint team of several departments including the Labor Department raided shops and rescued 7 child labourers

Sirsa News: श्रम विभाग सहित कई विभागों की संयुक्त टीम ने दुकानों पर छापा मार 7 बाल श्रमिकों को किया रेस्क्यू

Thu, 02 May 2024 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 02 May 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
A joint team of several departments including the Labor Department raided shops and rescued 7 child labourers
सिरसा। जिला बाल कल्याण संरक्षण विभाग, श्रम विभाग, पुलिस की मानव तस्करी अपराध शाखा व समग्र शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने वीरवार को शहर में कई जगहों पर पर छापे मारकर 7 बाल श्रमिकों को छुड़वाया। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने बच्चों से बाल श्रम करवाने वाले 6 दुकान मालिकों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। रेस्क्यू किए गए बच्चों से 12-12 घंटे तक काम लिया जा रहा था और वेतन भी बहुत कम दिया जा रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वीरवार को श्रम विभाग के निरीक्षक धर्मबीर शर्मा, समग्र शिक्षा विभाग के ब्लॉक रिसोर्स काेऑर्डिनेटर विजय सचदेवा, मानव तस्कर इकाई सिरसा के इंचार्ज एएसआई नाहन सिंह व जिला बाल कल्याण संरक्षण विभाग के प्रदीप कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने शहर के अनेक स्थानों पर बाल श्रम को लेकर जांच की। इस दौरान टीम ने रोड़ी बाजार में स्थित सेठी कॉफी हाउस में 15 साल के बच्चे को काम करते हुए पाया। टीम ने जब बच्चे से बात की तो उसने बताया कि वह सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक कॉफी हाउस में काम करता है और उसे 4 हजार रुपये मेहनताना मिलता है।
विज्ञापन


दो साल से मुफ्त में कर रहा था काम
टीम ने इसी रोड पर रंगीला रंगाई सेंटर पर छापा मारकर यहां पर 14 साल के बच्चे को काम करते पाया। बच्चे ने बताया कि वह 2 साल से यहां पर बगैर वेतन के काम कर रहा है। अब इसी महीने से उसे 5 हजार रुपये का वेतन देने की बात कही गई है। बच्चे ने बताया कि उससे सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक काम लिया जाता है। टीम ने रोड़ी बाजार में ही एमके बूट हाउस पर छापा मारा तो यहां पर 16 साल का किशोर काम करते हुए पाया गया। बच्चे ने बताया कि वह पिछले 18 महीने से इस दुकान में काम कर रहा है और उसे 8 हजार रुपये प्रति माह वेतन दिया जा रहा है। उसने बताया कि उससे सुबह 10 बजे से रात साढ़े 8 बजे तक काम लिया जाता है। इसी प्रकार टीम ने रोड़ी बाजार में ही लक्की बेल्ट नामक दुकान पर छापा मारा तो यहां पर 15 साल का बच्चा काम करता हुआ मिला। बच्चे ने बताया कि वह 3 दिन पहले ही 5 हजार रुपये प्रति माह के रूप में इस दुकान पर काम करने आया है और वह सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने रोड़ी गेट पर जगदीश चौक के पास गुलाटी किरयाणा स्टोर पर छापा मारा तो यहां पर 14 साल का बच्चा काम करता हुआ पाया गया। बच्चे ने बताया कि वह पिछले 1 साल से 7 हजार रुपये प्रति माह के तौर पर यहां काम कर रहा है और उसकी ड्यूटी सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक है। टीम ने इसके बाद एमसी मार्केट में मामा-भांजा जनरल स्टोर की दुकान पर छापा मारा तो यहां पर 13 व 16 साल की उम्र के दो बच्चे काम करते हुए पाए गए। 13 साल के बच्चे ने बताया कि व 2 महीने से 4 हजार रुपये व 16 साल के किशोर ने बताया कि वह 4 माह से 6 हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से यहां पर काम कर रहा है। शहर पुलिस ने इस मामले में श्रम अधिकारी धर्मबीर शर्मा की शिकायत पर सभी दुकान मालिकों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।


कोट्स
सूचना मिली थी कि शहर में कई दुकानों पर छोटे बच्चों से बाल श्रम करवाया जा रहा है। इसी को लेकर वीरवार को कार्रवाई की गई। 6 दुकानों से 7 बच्चे मिले हैं, जिनको रेस्क्यू किया गया है। दुकान मालिकों ने बच्चों से कम वेतन पर अधिक समय तक काम कर बाल श्रम करवाया है। दुकान मालिकों के खिलाफ केस दर्ज करवा जांच शुरू कर दी गई है।
-धर्मबीर शर्मा, निरीक्षक, श्रम विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed