फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A fraudster swindled Rs 4000 from a taxi driver by pretending to be an SHO

Sirsa News: एसएचओ बताकर शातिर ने टैक्सी ड्राइवर से की 4 हजार रुपये की ठगी

Thu, 06 Mar 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 06 Mar 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
A fraudster swindled Rs 4000 from a taxi driver by pretending to be an SHO
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। खुद को सदर थाना प्रभारी बताकर एक शख्स ने टैक्सी ड्राइवर से चार हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ड्राइवर ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
ट्रैवल एजेंसी के संचालक यश ने बताया कि मंगलवार को उसके पास सदर थाना प्रभारी के सिरसा से दिल्ली जाने के लिए गाड़ी बुक की गई। उन्होंने ड्राइवर गुरजंट सिंह को सदर थाना भेजा। यहां गुरजंट सिंह ने जिस नंबर से कॉल आई थी, उस पर कॉल की। कॉल उठाने वाले ने कहा कि साहब अभी आ रहे हैं, तब तक कार को अच्छे से साफ कर लो।
इसके बाद उक्त शख्स ने एक मैसेज उसके मोबाइल नंबर पर भेजा, जिसमें 16 हजार रुपये भेजे हुए दिखे। उक्त शख्स ने कॉल करके कहा कि आपको 6 हजार रुपये भेजने थे, गलती से 16 हजार रुपये भेज दिए हैं, 10 हजार रुपये वापस भेज दो। इसके बाद गुरजंट सिंह ने दो-दो हजार रुपये करके चार हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद उसके खाते में पैसे खत्म हो गए। इस दौरान उक्त शख्स की कॉल चलती रही।
विज्ञापन

ड्राइवर गुरजंट ने बताया कि जब कॉल करने वाले शख्स से कहा कि बाकी पैसे वह ट्रैवल एजेंसी के ऑफिस जाकर दे देगा। इसके बाद उक्त शख्स ने फोन काट दिया। वह बार-बार उस नंबर पर कॉल करता रहा, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं हुई। इस पर उसे एहसास हुआ कि उससे धोखाधड़ी हुई है। इसके बाद गुरजंट सिंह ने ट्रैवल एजेंसी के मालिक यश को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed