फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A four-member committee will examine the property branch records in the city council

नगर परिषद में प्रॉपर्टी शाखा के रिकॉर्ड की जांच करेगी चार सदस्यीय कमेटी

Thu, 18 Feb 2021 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
A four-member committee will examine the property branch records in the city council
नगर परिषद सिरसा में प्रॉपर्टी शाखा के रिकॉर्ड में कुछ खामियां मिली हैं। इसकी जांच के लिए नगर आयुक्त ने एक चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। जो कि 20 जुलाई 2020 के बाद बनने वाली प्रॉपर्टी आईडी की जांच करेगी।
विज्ञापन

बता दें कि सिरसा नगर आयुक्त ने बीते सप्ताह शुक्रवार को सिरसा नगर परिषद में पहुंचकर प्रॉपर्टी आईडी, अवैध और वैद्य कॉलोनियों की रिकॉर्ड जांचा था। इसके बाद पिछले तीन महीने में बनी प्रॉपर्टी आईडी और रकबा नंबर का प्लाट से मिलाने के लिए रिकॉर्ड भी मंगवाया था। पिछले तीन महीनों में सिरसा नगर परिषद में करीब 750 प्रॉपर्टी आईडी बनी थी। नगर आयुक्त कार्यालय की दो सदस्यीय टीम ने दो दिन जांच करने के बाद रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिया था। टीम को शुरूआती जांच में करीब तीन प्रॉपर्टी आईडी में खामियां मिली है, उनके रकबा नंबर को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में नगर आयुक्त ने 20 जुलाई 2020 से लेकर नवंबर 2020 तक तक की नगर परिषद कार्यालय में बनी प्रॉपर्टी आईडी और तहसील में हुई रजिस्ट्री का मिलान करने के लिए एक चार सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। इस कमेटी में डीडीपीओ, तहसील, डीआईओ और नगर परिषद के कर्मचारियों की एक चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। ताकि नगर परिषद की प्रॉपर्टी शाखा में उपलब्ध रिकॉर्ड का तहसील के रिकॉर्ड से मिलान किया जा सकें। इस चार सदस्यीय कमेटी ने अपनी जांच शुरू कर दी है। नगर आयुक्त ने करनाल में प्रॉपर्टी आईडी में गड़बड़ी के मामलों को देखकर इसकी जांच करवाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

कोट
20 जुलाई से लेकर नवंबर 2020 तक के रिकॉर्ड के लिए एक चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
- संगीता तेतरवाल, नगर आयुक्त सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed