फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A four-bed isolation ward is ready at Dabwali Civil Hospital

Sirsa News: डबवाली नागरिक अस्पताल में चार बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
A four-bed isolation ward is ready at Dabwali Civil Hospital
डबवाली नागरिक अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड
डबवाली। जिले में कोरोना का मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल में आइसोलेशन के लिए विशेष वार्ड बनाया गया है। एसएमओ डाॅ. सुखवंत सिंह व अतिरिक्त वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. हरसिमरन सिंह ने बताया कि कोरोना संभावित मरीजों को रखने के लिए 20 बेड की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

वहीं गंभीर मरीज को रखने के लिए 4 बेड का आईसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। इसके अलावा स्पेशल वार्ड में 24 घंटे ऑक्सीजन भी उपलब्ध रहेगी। वहीं नागरिक अस्पताल प्रशासन ने कोरोना के वेरिएंट के बारे में चिकित्सकों से लेकर स्टाफ तक को जागरूक कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि डबवाली में भी एक महिला के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

उसका बठिंडा के एक निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा था। उसे अब घर में ही आइसोलेट किया गया है। उनके पारिवारिक सदस्यों व आस पास के लोगों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि खांसी, जुकाम और बुखार के गंभीर मरीजों के कोरोना टेस्ट भी करवाए जाएंगे। बाहर से आने वाले मरीजों के लिए विशेष सतर्कता बरती जाएगी, ताकि किसी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश न रहे और यह महामारी न फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सभी चिकित्सकों और स्टाफ को नागरिक अस्पताल में व्यवस्था बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। क्योंकि पंजाब, राजस्थान से लगता क्षेत्र होने के कारण मरीजों का आदान प्रदान डबवाली में ज्यादा देखने को मिलता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट अगर काम न करे तो ऑक्सीजन सिलिंडर बड़ी मात्रा में अस्पताल में रखवाए गए हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed