फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A fire in the cold storage burned the shed, machinery, and solar system

Sirsa News: जमींदारा कोल्ड स्टोरेज में आग लगने से शेड, मशीनरी और सोलर सिस्टम जला

Fri, 24 Jul 2026 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 24 Jul 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
A fire in the cold storage burned the shed, machinery, and solar system
कोल्ड स्टोरेड में लगी आग से उठता धुआं और मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी। 
चोपटा। गांव गुड़िया खेड़ा स्थित सिरसा जमींदारा एफपीसीएल कोल्ड स्टोरेज में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। इस घटना में कोल्ड स्टोरेज का शेड, शीतकरण संयंत्र, मशीनरी और 45 किलोवाट का सौर ऊर्जा सिस्टम पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। कोल्ड स्टोरेज संचालक सतपाल खीचड़ के अनुसार प्रारंभिक अनुमान में 1 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर सिरसा-जमाल रोड पर स्थित जमींदारा कोल्ड स्टोरेज में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने टैंकरों और अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

आग पर काबू न पाने पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल की गाड़ियां जल्द माैके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे तक पानी की बौछार की। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी नुकसान और प्रभावित उत्पाद : सतपाल खीचड़ ने बताया कि आग से भवन के एक बड़े हिस्से को क्षति पहुंची है। शीतकरण उपकरण और अन्य महंगे उपकरण पूरी तरह नष्ट हो गए। इसके अलावा 45 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर सिस्टम जल गया।
कोल्ड स्टोरेज में रखा गेहूं और ग्वार भी आग की चपेट में आ गया। आसपास के कई किसानों का कृषि उत्पाद भी आग के कारण खराब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed