फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A dilapidated building near the railway station has become a problem, the public is troubled by the dumping point

Sirsa News: रेलवे स्टेशन के पास जर्जर इमारत बनी आफत, डंपिंग प्वाइंट से आमजन परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
A dilapidated building near the railway station has become a problem, the public is troubled by the dumping point
डिंग मंडी। रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के पास स्थित वर्षों पुरानी सरकारी इमारत डंपिंग प्वाइंट और गंदे पानी के तालाब में बदल चुकी है। यह इमारत पहले राजकीय स्कूल और फिर पशु चिकित्सालय बना। पिछले पांच वर्षों से डिंग के लोग इस जर्जर हालत भवन का गिरने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

भवन की खाली जगह पर गंदा पानी और गंदगी होने के कारण दुकानदारों और लोगों का रहना मुहाल हो गया है। मौजूदा समय में बदबू और मच्छरों के कारण बीमारियों फैलने का खतरा बढ़ गया है। कई बार रेलवे प्रशासन व प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।लोगों ने बताया कि यह जगह शिक्षा बोर्ड के अधीन आती है।
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। इस स्थान पर लगातार गंदा पानी जमा रहता है। अब पूरा इलाका मच्छरों व दुर्गंध से भरा रहता है। लोग खुले में कचरा डाल जाते हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इसके आसपास करीब 15 दुकानें और 20 के करीब लोगों के घर है। इनका यहां पर काम करना और रहना मुश्किल हो गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन



-----------------गर्मी और बरसात दोनों के समय यहां पर बुरे हालात हो जाते हैं। गंदा पानी बहकर बाहर आने लगता है। मच्छर व कई तरह के जहरीले जीव पैदा हो जाते है। इससे कई प्रकार की एलर्जी होने का खतरा बढ़ जाता है। इस माहौल के कारण इस एरिया में ग्राहकों का आना भी कम हो गया है। मच्छर और बदबू से सभी परेशान हैं। कई बार प्रशासन को शिकायत की, लेकिन कोई सफाई नहीं हुई।
- योगेश, दुकानदार
------------
हम कई बार खुद सफाई कर चुके हैं लेकिन पानी की निकासी नहीं होने के कारण पानी जमा हो जाता है। सीवरेज के गंदे पानी की जैसी बदबू आती है । कई बार सांप भी निकले है। ये जगह अगर शिक्षा बोर्ड के पास है तो जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

- परमजीत , दुकानदार

---------------यह जमीन पहले गोदारा परिवार की थी, जिसे स्कूल के लिए दिया गया था। बाद में यह स्थान पशु अस्पताल बना और अब लंबे समय से लावारिस हालात में पड़ा है। वर्तमान में यह जगह शिक्षा बोर्ड के अधीन है। प्रशासन से कई बार अनुरोध किया गया कि इसे साफ किया जाए या फिर से किसी सरकारी उपयोग में लाया जाए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
- दरिया सिंह, सरपंच , डिंग मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article