फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A day before, karinda kept away with gold worth lakhs of rupees from the shop

एक दिन पहले रखा कारिंदा दुकान से लाखों का सोना लेकर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
A day before, karinda kept away with gold worth lakhs of rupees from the shop
ऐलनाबाद (सिरसा)। ऐलनाबाद में एक ज्वैलर्स के यहां काम करने वाला युवक आठ लाख 21 हजार की कीमत का 158 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया। दुकानदार ने एक दिन पहले ही युवक को काम पर रखा था। इस मामले की शिकायत ऐलनाबाद थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ऐलनाबाद के वार्ड नंबर 7 निवासी सुभाष सोनी ने बताया कि उसकी बालाजी ज्वैलर्स के नाम से पुरानी स्टेट बैंक वाली गली में दुकान है। उसने बताया कि दुकान पर पहले एक युवक पश्चिम बंगाल के गांव कलोबाटी निवासी अलीम पुत्र शेख हमीद काम करता रहा है। उसके कहने पर तीन अगस्त को उसने इमरान नाम के युवक को काम पर रखा था। सुबह उसे आभूषण बनाने के लिए करीब 158 ग्राम सोना दिया था और उसके बाद दोपहर को वह खाना खाने के लिए घर जा रहा था। उसका बेटा राजेश उसे लेकर उसके घर छोड़कर स्वयं खाना खाने चला गया। काफी इंतजार के बाद भी वह दुकान पर नहीं आया, जिसके बाद उन्होंने उससे फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी का फोन बंद आया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed