{"_id":"695e9bd5726f11d8540eafa3","slug":"a-consensual-couple-committed-suicide-by-consuming-poison-sirsa-news-c-128-1-sir1004-150885-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सहमति संबंध में रह रहे प्रेमी युगल ने जहर खाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सहमति संबंध में रह रहे प्रेमी युगल ने जहर खाकर की आत्महत्या
Wed, 07 Jan 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
सोमनाथ व सरोज। फाइल फोटो
ऐलनाबाद। शहर में सहमति संबंध में रह रहे एक प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनों के बीच मंगलवार रात को किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद उन्होंने जहर निगल लिया। बुधवार सुबह अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक सोमनाथ के चचेरे भाई सुनील का बयान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
जांच अधिकारी शमशेर सिंह के अनुसार, सिरसा के गांव ओटू निवासी सरोज की शादी वर्ष 2013 में गांव रामगढ़ के मंगल सिंह के साथ हुई थी। चार साल पहले उसकी मुलाकात रामगढ़ के सोमनाथ से हुई। सोमनाथ का मंगल सिंह के घर आना जाना था। इसके बाद दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। तीन साल पहले सरोज अपने पति को छोड़कर सोमनाथ के साथ चली गई।
दोनों गांव छोड़कर ऐलनाबाद में सहमति संबंध में रहने लगे। मंगलवार रात आठ बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों ने जहर खा लिया। दोनों को गंभीर हालत में पड़ोसियों ने नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। डॉक्टर ने दोनों की हालत नाजुक होते देख उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
तीन बच्चों की मां थी महिला, अविवाहित था युवक :
सरोज दो पुत्र व एक पुत्री की मां थी। सोमनाथ अविवाहित था। दोनों की मौत के बाद पुलिस ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दी। इसके बाद वह अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुुंचे।