फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A case has been registered against a farmer for burning stubble on 16 kanal of land in Ailanabad

Sirsa News: ऐलनाबाद में 16 कनाल भूमि में पराली जलाने पर किसान पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
A case has been registered against a farmer for burning stubble on 16 kanal of land in Ailanabad
ऐलनाबाद। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) क्षेत्रीय कार्यालय सिरसा की शिकायत पर ऐलनाबाद थाना पुलिस ने एक किसान के खिलाफ पराली जलाने का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई जिला प्रशासन के आदेशों और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों के तहत की गई है।
विज्ञापन

26 अक्तूबर को ऐलनाबाद क्षेत्र में 16 कनाल भूमि पर पराली जलाने की सूचना हरसेक एप के माध्यम से प्राप्त हुई थी। जांच के दौरान मौके पर पहुंचे एएस अमित बेनीवाल, पटवारी हिमांशु शर्मा, ग्राम सचिव विनोद कुमार और सरपंच गुरविंदर कौर ने घटना की पुष्टि की।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एसडीओ अधिकारी डॉ. रुचि उराणा ने बताया कि पराली जलाना एनजीटी के आदेशों और बीएनएस 2023 की धारा 163 के तहत पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद किसान राजपाल पुत्र सोहन लाल निवासी ऐलनाबाद की ओर से मुरबा नंबर 95/117 और 95/114 में पराली जलाई गई। इस पर एचएसपीसीबी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रुचि उराणा ने किसानों से अपील की है कि वे पराली जलाने से बचें और इसके प्रबंधन के वैकल्पिक उपाय अपनाएं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में सभी की भागीदारी आवश्यक है, अन्यथा कानूनी कार्रवाई से बचा नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed