फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A car collided from behind with a tractor-trolley filled with bricks, resulting in the death of a young man and injuries to four others

Sirsa News: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से टकराई कार, युवक की मौत, चार घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
A car collided from behind with a tractor-trolley filled with bricks, resulting in the death of a young man and injuries to four others
ओढां में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।  
ओढां। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर गांव ओढां में वीरवार दोपहर बाद मैरिज पैलेस के सामने ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से एक कार पीछे से टकरा गई। हादसे में कार सवार 2 महिलाओं सहित 5 घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चमकदीप सिंह (30) निवासी गांव त्योणा, जिला श्री मुक्तसर साहिब (पंजाब) को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव त्योणा, जिला श्री मुक्तसर साहिब (पंजाब) निवासी चमकदीप सिंह, जसकरण सिंह, सुखमीत कौर, हरमीत कौर व गुरफतेह वीरवार दोपहर बाद ऑल्टो कार में सवार होकर सिरसा से अपने गांव जा रहे थे। कार जसकरण चला रहा था। रास्ते में हाईवे पर गांव ओढां में मैरिज पैलेस के निकट कार आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांचों लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चालक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। अस्पताल में चमकदीप को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एसआई पवन कुमार ने बताया कि इस मामले में घायल के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed